Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › MakeOver of Personal Brand
Career Guidance

MakeOver of Personal Brand

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
MakeOver of Personal Brand

पर्सनल ब्रांड का मेकओवर

काम के दौरान अक्सर एम्प्लॉइज शिकायत करते हैं। इसके बजाय उन्हें पर्सनल ब्रांड का मेकओवर करना चाहिए। जानते हैं इसके कुछ खास तरीके।

काम पर पकड़ बनाएं

वर्कप्लेस पर उस क्षेत्र को चुनें, जिसके बारे में आप पैशनेट हों उस फील्ड में एक्सपर्ट बनने की कोशिश करें। आपके ऑफिस को पता होना चाहिए कि आप किस काम में माहिर हैं। आपको अपनी नॉलेज को खुलकर लोगों के साथ शेयर करना चाहिए। इससे आपकी इमेज पर पॉजिटिव असर पड़ेगा।

एक्सटर्नल नेटवर्क बनाएं

अगर वर्कप्लेस के बाहर आपका नेटवर्क मजबूत है तो आपके काम में भी निखार आएगा। इससे कंपनी के अंदर आपकी अहमियत बढ़ेगी। आपको हर तरह के इवेंट्स में हिस्सा लेना चाहिए और नेटवर्क को मजबूत बनाना चाहिए। ध्यान रखें कि संबंधों से आपकी इमेज काफी हद तक प्रभावित होती हैं

सीखना जारी रखे

किसी काम को पूरा करने के साथ-साथ लगातार नई चीजें सीखना भी बहुत जरूरी है। अगर आप नई चीजों के प्रति हमेशा जिज्ञासु रहते हैं तो फिर आपको काम में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। वर्कप्लेस पर नई चीजें सीखने से आपकी छवि अच्छी बनती है।

सोशल मीडिया पर छवि

इस डिजिटल युग में आपको अपनी सोशल मीडिया छवि के बारे में भी पूरी तरह से सचेत रहना चाहिए। अगर आप खुद को एक ब्रांड के तौर पर पेश करना चाहते हैं तो सोशल मीडिया पर छवि को बेहतर बनाना होगा। आपको सोशल मीडिया पर ऐसा कंटेंट शेयर करना चाहिए कि लोग आपके बारे में पॉजिटिव सोच रखें। अगर सोशल मीडिया पर छवि खराब हो जाती है तो आपके वास्तविक जीवन पर भी बुरा असर पड़़ सकता है।

नई पीढ़ी से जुड़ाव

आपको नई पीढ़ी से जुड़ावजं के मौके खोजने चाहिए। अगर कंपनी कैंपस हायरिंग के लिए लोग भेज रही है तो आपको आगे बढ़कर उस टीम में शामिल होना चाहिए। अगर किसी कॉलेज में गेस्ट लेक्चर के लिए जाना हो तो हमेशा तैयार रहना चाहिए। अगर आप नई पीढ़ी के लोगों के संपर्क में रहेंगे तो आपको पता रहेगा कि दुनिया किस दिशा में जा रही है और खुद में किस तरह के बदलाव करने हैं। नई पीढ़ी से किसी तरह का कंपीटिशन करने के बजाय सहयोग की भावना रखें।