Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Manage startup Knowledge (Hindi)
Career Guidance

Manage startup Knowledge (Hindi)

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Manage startup Knowledge (Hindi)

अपने स्टार्टअप को करे मैनेज

स्टार्टअप को सही तरह से मैनेज से मैनेज किया जाए तो आप आसानी से तरक्की कर सकते हैं। जैसे-जैसे स्टार्टअप आगे बढता है, वैसे.वैसे वर्कप्लेस कल्चर और एम्प्लॉइज मोटिवेशन पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है। जानते हैं कुछ टेक्नीक्स के बारे में , जो स्टार्टअप को मैनेज करने के लिए जरूरी हैं.

हायपर फोकस रहें

स्टार्टअप की यात्रा के दौरान फाउंडर के पास आइडियाज की कोई होती है,पर सफलता के लिए पूरी तरह से फोकस होना चाहिए। नए प्रोजेक्ट ,नए फीचर ,नई चुनौतियों के बीच में आपको स्टार्टअप से जुडी हर बारीक चीज पर ध्यान देना चाहिए।

गलतियां करने की छूट

गलतियां हर किसी से होती है, इसलिए उनसे सीखने की कोशिश करें। सब कुछ जानने का दावा न करें । अपनी टीम से परफेक्ट होने की आशा न करें। उन्हें गलतियां करने की छूट दें । इस प्रोसेस में उन्हें काफी चीजें सीखने को मिलेंगी। टीम के सामने एक कठोर लीडर बनने की बजाय प्रेरक बनें।

तेजी से लें फैसले

स्टार्टअप में हर व्यक्ति एक से ज्यादा जिम्मेदारियां निभाता है। हर एम्प्लॉई का काम विस्तृत होता है। स्टार्टअप में सब का आपस में मिलकर काम करते है। इसलिए सूचनाओं का प्रवाह तेजी से होता है। यही शैली आपको अपने स्टार्टअप के लिए विकसित करनी चाहिए।

" क्यों" का जवाब खोजें

अगर आपको पता है कि आपका स्टार्टअप क्यों तेजी से मशहूर हो सकता है या क्यों यह दूसरों से अलग है, तो आपको इसे मैनेज करने में काफी मदद मिल सकती है। इससे आप अच्छे टैलेंट को भी अपने साथ जोड सकते हैं। इससे टीम को व्यवस्थित रखने और फैसले लेने में मदद मिलती है।

टारगेट्स को मैनेज करें

आपको अपने स्टार्टअप में एम्प्लॉइज को मासिक टारगेट्स सेट करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। आपका उनकी परफॉर्मेंस को साप्ताहिक सिस्टम के आधार पर जांचना चाहिए। अगर आप खुद अपने टारगेट्स को सही तरह से मैनेज कर लेते हैं तो आपको किसी परेशानी का सामना नहीं करना पडता और पूरी टीम आपके साथ जुडकर हर काम करती है।