Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Important MCQs › MCQs CTET & TETs Paper - I
Important MCQs

MCQs CTET & TETs Paper - I

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
MCQs CTET & TETs Paper - I
  1. प्राथमिक विद्यालय के कक्षा-कक्ष के सन्दर्भ मे सक्रियबद्वता का क्या अर्थ है?

(अ) याद करना, प्रत्यास्मरण और सुनाना

(ब) शिक्षक का अनुकरण और नकल करना

(स) जॉंच - पडताल करना, प्रश्न पूछना और वाद-विवाद

(द) शिक्षक द्वारा दिए गए उत्तरों के नकल करना

उत्तर : स

बच्चें तब सर्वाधिक सृजनशील होते है, जब वे किसी गतिविधि मे भाग लेते है

(अ) शिक्षक की डॉट से बचने के लिए

(ब) दूसरों के सामने अच्छा करने के दबाव मे आकर

(स) अपनी रूचि से

(द) पुरस्कार के लिए

उत्तर : स

  1. भारत में अधिकाशं कक्षाएॅं बहुभाषी होती है इसे शिक्षक द्वारा ’’’’’’’’’’के रूप में देखा जान चाहिए।

(अ) परेशानी

(ब) समस्या

(स) संसाधन

(द) बाधा

उत्तर : स

शिक्षार्थियों द्वारा की गई गलतियॉं और त्रुटियां

(अ) बच्चों को ‘कमजोर’ अथवा ‘उत्कृष्ठ’ चिंहित करने के अच्छे अवसर है

(ब) शिक्षक और शिक्षार्थियों की असफलता के सूचक है

(स) उनके चिन्तन को समझने के अवसर के रूप मे देखी जानी चाहिए

(द) कठोरता से निपटाई जानी चाहिए

उत्तरः स

  1. ’’’’’’के विचार से बच्चे सक्रिय ज्ञान-निर्माता तथा नन्हें वैज्ञानिक है, जो संसार के बारे मे अपने सिद्वांतो की रचना करते है।

(अ) स्किनर

(ब) पॉवलॉज

(स) युंग (Jung)

(द) पियाजे

उत्तर : द

बाल-केन्द्रित शिक्षाशास्त्र का अर्थ है

(अ) बच्चों को नैतिक शिक्षा देना

(ब) बच्चों को शिक्षक का अनुगमन और अनुकरण करने के लिए कहना

(स) बच्चों की अभिव्यक्ति और उनकी सक्रिय भागीदारी को महत्व देना

(द) बच्चों को पूर्ण रूप से स्वतन्त्रता देना

उत्तर : स

जटिल परिस्थिति को संसाधित करने मे शिक्षक बच्चों की सहायता कर सकता है

(अ) प्रतियोगिता को बढावा देकर और सबसे पहले कार्य पूरा करने वाले बच्चें को पुरस्कार देकर

(ब) कोई भी सहायता न देकर, जिससे बच्चे अपने आप निर्वाह करना सींखं

(स) उस पर एक भाषण देकर

(द) कार्य को छोटे हिस्सों में बांटने के बाद निर्देश लिखकर

उत्तर : द

शिक्षार्थियों से यह अपेक्षा करना कि वे ज्ञान को उसी रूप में पुनः प्रस्तुत कर देगे जिस रूप में उन्होनें उसे ग्रहण किया है

(अ) अच्छा है, क्योकि यह शिक्षक के लिए आकलन मे सरल है

(ब) एक प्रभावी आकलन युक्ति है

(स) समस्यात्मक है, क्योकि व्यक्ति अनुभवों की व्याख्या करते है और ज्ञान को ज्यो-का-त्यो पुनः उत्पादित नही करते

(द) अच्छा है, क्योकि जो भी हमारे मन मे है हम उसे रिकॉर्ड करने लगे है

उत्तर : स

जब शिक्षार्थियों को समूह में किसी समस्या पर चर्चा का अवसर दिया जाता है,तब उनके सीखने का वक्र

(अ) बेहतर होता है

(ब) स्थिर रहता है

(स) अवनत होता है

(द) समान रहता है

उत्तर : अ

  1. विकास की गति एक व्यक्ति से दूसरे मे भिन्न होती है, किन्तु यह एक ’’’’’’नमूने का अनुगमन करती है।

(अ) एडी-से-चोटी

(ब) अव्यवस्थित

(स) अप्रत्याशित

(द) क्रमबद्व और व्यवस्थित

उत्तर : द

For More MCQs CTET & TETs Paper - I - Click Here