Mecca Clock Royal Tower Hotel

मक्का क्लॉक रॉयल टॉवर होटल
अवस्थिति मक्का ( सऊदी अरब )
तलो की संख्या 120
प्रकार होटल
यह मुस्लिम धर्म के सबसे पवित्र शहर मक्का ( सऊदी अरब ) में स्थित "अबराज अल - बैत" मेगा काम्ॅलेक्स में निर्मित एक इमारत हैं जो इस ऐतिहासिक शहर के आधुनिकीरण की झलक दिखलाती हैं । मक्का रॉयल क्लॉक टॉवर होटल के डेवलपर "सऊदी बिन लादेन ग्रुप" और इसके वास्तुकार दार - अल हन्दासाह शाएर एण्ड पार्टनर्स हैं । इस इमारत में भू - तल से ऊपर 120 तल और भू - तल से नीच े 3 तल हैं । इस होटल का लोकार्पण वर्ष 2012 में किया गया । + 1.6 बिलियन की लागत से बनी इस इमारत में 6 रेजिडेन्शियल टॉवर, 1500 लोगों के लिए कन्वेन्शन सेण्टर, 3800 लोगों के लिए प्रार्थना हॉलए चार मन्जिला पार्किंर्ग और दो हेलीपोर्ट हैं । यह होटल किंग अब्दुलाजीज एण्डॉवमेण्ट प्रोजेक्ट के एक घटक के रूप में विकसित किया गया था जो मक्का शहर में प्रतिवर्ष हज अवधि के दौरान धर्मनिष्ठ मुस्लिमों को आरामदायक आवास उपलब्ध कराता हैं ।


