Meet the new boss

नए बॉस के साथ तालमेल बैठाएं
किसी भी कंपनी में नया बॉस आने पर हर एम्लॉई की अलग-अलग प्रतिक्रिया होती है। कोई डर जाता है तो कोई सोचता है कि तालमेल में दिक्कतें आ सकती हैं। एम्प्लॉइज की तरह ही बॉस भी खुद को साबित करने को लेकर चिंतित रहता है। वह भी एक पॉजिटिव शुरुआत करना चाहता है। जानते हैं कि नए लीडर के साथ किस तरह के तालमेल बैठाएं -
समझने में समय गुजारें
हर बॉस का काम करने का अपना अलग अंदाज होता है। कुछ रिश्ते बनाने में यकीन करते हैं तो कुछ रोजमर्रा का काम तुरंत पूरा करवाना चाहते हैं। एम्प्लॉइज को अपने नए लीडर को समझने की पूरी कोशिश करनी चाहिए और उसी के अनुरूप अपने काम को पूरा करना चाहिए।
खुद को तैयार करें
आपको बॉस के बारे में सोशल नेटवर्क्स और बिजनेस कॉन्टैक्ट्स से जानकारी जुटानी चाहिए। कई बार इससे काफी मदद मिलती है, पर हमेशा ऐसा हो, यह जरूरी नहीं। आपको हर तरह के बॉस के लिए खुद को तैयार रखना चाहिए।
ओपन कम्यूनिकेशन रखें
स्पष्ट और सीधा संवाद हमेशा आसान होता है। आपको अपने बॉस को सेटल होने के लिए समय देना चाहिए। इसके बाद देखना चाहिए कि किस तरह के बदलाव किए जाने चाहिए। बॉस के साथ संवाद की स्टाइल को अपनाने के दौरान फ्लेक्सिबल रहना चाहिए।
सकारात्मक चर्चा करें
अगर नया बॉस आपके काम के बारे में कोई सवाल करे तो आपको खुलकर पॉजिटिव तरीके से उनका जवाब देने का प्रयास करना चाहिए। आपको खुद को इस तरह से पेश करना चाहिए कि आप बॉस द्वारा तय किए गए हर लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उत्सुक हैं। आप चाहें तो अपने बॉस को ऑफिस के काम के बारे में आगे से बता सकते हैं। बॉस के साथ पॉजिटिव चर्चा करनी चाहिए।
अप्रोच को एडजस्ट करें
धीरे-धीरे बॉस की बात का अर्थ समझने की कोशिश करनी चाहिए इससे आप बॉस के साथ मजबूत बॉण्डिंग बना सकते हैं। आपको पता होना चाहिए कि उन्हें ईमेल पसंद है या सीधा संवाद। क्या उन्हें स्वतंत्र निर्णय पसंद हैं या वे फैसला लेते समय सबकी राय लेना पसंद करते हैं। इससे आप अपनी अप्रोच को एडजस्ट कर सकते हैं।


