Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › General Knowledge › Meghnad Saha
General Knowledge

Meghnad Saha

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Meghnad Saha

मेघनाद साहा (1893-1956)

मेघनाद साहा का जन्म 6 अक्टूबर, 1893 को ढाका (वर्तमान बांग्लादेश) में हुआ। ये भारत के महान खगोल विज्ञानी थे। उनके द्भारा प्रतिपादित तापीय आयनीकरण के सिंद्धात को खगोल विज्ञान में तारकीय वायुमण्डल के जन्म और उसके रासायनिक संघटन की जानकारी का आधार माना जाता है। मेघनाद ‘साहा-समीकरण‘ के प्रतिपादन के लिए प्रसिद्ध है। यह समीकरण तारों में भौतिक एवं रासायनिक स्थिति की व्याख्या करता है।

हेरोल्ड यूरे (1893-1981)

हेराल्ड क्लेटन यूरे एक अमेरिकी भौतिक रसायनज्ञ थे, जिसने आइसोटोप पर महत्वपूर्ण काम किया। वर्ष 1934 में ड्यूटीरियम की खोज के लिए रसायन विज्ञान में हेरोल्ड यूरे को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। परमाणु बम, गैर-जीवित पदार्थो से कार्बनिक जीवन आदि सिद्धान्तों के विकास में इन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया। चन्द्रमा अपोलो मिशन में इनकी सहभागिता महत्वपूर्ण स्तर पर थी।