Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Mock Tests & Practice Sets › Mock Test Meaning in Hindi or What is Mock Test
Mock Tests & Practice Sets

Mock Test Meaning in Hindi or What is Mock Test

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Mock Test Meaning in Hindi or What is Mock Test

Mock Test Meaning in Hindi or What is Mock Test ?

Mock Test का शाब्दिक अर्थ होता है नकली परीक्षण। यानी यह एक नकली परीक्षा के समान होती है। छात्रों के लिए Mock Test एक प्रैक्टिस परीक्षा के समान होती है जिसमें छात्र जिस भी प्रकार के एग्जाम की तैयारी कर रहे होते हैं उसी प्रकार के प्रश्न दिए जाते हैं, इससे छात्रों को यह अंदाजा लग पाता है कि उनकी तैयारी कितनी अच्छी है या उन्हें और कितनी तैयारी करने की आवश्यकता है?

Mock Test क्या होता है? Mock Test Meaning in Hindi - मॉक टेस्ट मीनिंग इन हिंदी

आज हम जानेंगे कि मॉक टेस्ट क्या होता है? मॉक टेस्ट का मतलब क्या होता है? एवं मॉक टेस्ट कैसे देते हैं? तथा मॉक टेस्ट के क्या-क्या फायदे हैं?

बहुत से छात्र अलग-अलग संस्थानों के एंट्रेंस एग्जाम की प्रिपरेशन कर रहे होते हैं, उनके लिए Mock Test में उस एंट्रेंस एग्जाम में जिस प्रकार के प्रश्न आते हैं उसी प्रकार के प्रश्न दिए जाते हैं जिससे वह Mock Test देकर छात्र अपने आप को परख सकते हैं कि उन्हें और कितनी अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। अलग-अलग संस्थानों द्वारा अपने वेबसाइट पर Mock Test के प्रश्न पत्र उपलब्ध कराए जाते हैं, जिसे देखकर छात्र एग्जाम पैटर्न, किस प्रकार के प्रश्न पूछे जाते हैं एवं अपने अनुसार टाइम मैनेजमेंट कर सकते हैं। Mock Test में छात्रों ने कितने अंक अर्जित किए वह सिर्फ छात्रों को उनकी योग्यता बताता है इसका असली एग्जाम या रिजल्ट में कोई मायने नहीं होता।

आप जिस भी परीक्षा की प्रिपरेशन कर रहे हैं उसका मॉक टेस्ट (Mock Test) देने पर उसमें आपको बिल्कुल असली परीक्षा जैसा ही प्रश्न पत्र दिया जाता है जिसमें अलग-अलग सेक्शन होते हैं एवं हर सेक्शन में अलग-अलग विषयों से प्रश्न होते हैं। हर सेक्शन में प्रश्नों की संख्या एवं प्रत्येक प्रश्न कितने अंक का है और उस परीक्षा के लिए कुल समय कितना दिया जाएगा यह अलग-अलग परीक्षा के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। छात्र इस परीक्षा की प्रिपरेशन कर रहे हैं उसी का मॉक टेस्ट (Mock Test) दे।

मॉक टेस्ट के फायदे (Mock Test ke Fayde)

जो भी छात्र किसी प्रकार के गवर्नमेंट जॉब की प्रिपरेशन कर रहे हैं उन्हें mock test के बारे में जरूर पता होता है बल्कि उन्हें पता होना बहुत जरूरी होता है। Online mock test छात्रों को बहुत लाभ पहुंचाता है। अलग-अलग exam लेने वाली संस्थाएं mock test आयोजित करवाती है, जिससे जो छात्र पहली बार ऑनलाइन एग्जाम दे रहे हैं उन्हें उस परीक्षा का थोड़ा अनुभव पहले ही हो पाता है जिससे असली परीक्षा देते समय उन्हें आसानी होती है। वह एग्जाम पैटर्न को समझ कर अपनी तैयारी को आंक सकते हैं उन्हें अपने अनुसार किस प्रकार टाइम मैनेज करना है, किन potions पर ज्यादा ध्यान देना है, इन सभी बातों की का अनुभव हो पाता है।

मॉक टेस्ट कैसे दें? (Mock test kaise hota hai)

यदि आप पहली बार मॉक टेस्ट दे रहे हैं तो उसके लिए आपको कुछ प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है।

  1. सबसे पहले आप envatx.com वेबसाइट को ओपन करें।
  2. वेबसाइट ओपन होने के बाद ऊपर सर्च पर Exam नाम लिखकर सर्च करें।
  3. उसके बाद Exam का बॉक्स ओपन करें।
  4. Exam बॉक्स ओपन होने के बाद Free Test पर Click करें वहां अपना नाम, ईमेल ।ककतमेए मोंबाइल न., State Select करके Submit करें।
  5. उसके बाद आपका Mock Test शुरू हो जाता है जिसके साथ-साथ उस परीक्षा के लिए निर्धारित समय भी शुरू हो जाता है। एवं समय समाप्त होने के बाद आप Submit कर सकते है, जिसके तुरंत बाद ही आपने उस टेस्ट में कितने अंक प्राप्त किए एवं उसी के साथ कितने गलत है वहाँ आपका Result Show हो जाएगा।
  6. इस तरह आप envatx.com में वेंबसाइट पर सभी Exam के Free Mock Test देख सकते है।

Free Mock Test and Question Paper & MCQ : Available Here