Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › General Knowledge › Nikola Tesla
General Knowledge

Nikola Tesla

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Nikola Tesla

निकोला टेस्ला (1856-1943)

निकोला टेस्ला का जन्म वर्ष 1856 में क्रोएशिया में हुआ। ये एक सर्बियाई-अमेरिकी आविष्कारक, भौतिक विज्ञानी, यान्त्रिक अभियन्ता और विद्युत अभियन्ता थे। टेस्ला को आधुनिक प्रत्यावर्ती धारा (एसी) विद्युत आपूर्ति प्रणाली के क्षेत्र में दिए गए योगदान के कारण जाना जाता है। आधुनिक युग में टेस्ला के विभिन्न पेटेण्ट और सैद्धान्तिक कार्य बेतार संचार और रेडियो के विकास में किए गए है।

जेजे थॉमसन (1856-1940)

वर्ष 1856 में जन्मे ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी जोसेफ जॉन थॉमसन एक विख्यात वैज्ञानिक थे, जिन्होंने परमाण्वीय तत्व इलेक्ट्रॉन की खोज की। गैसो में विद्युत चलन के कारण वर्ष 1906 में इन्हें भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ।