General Knowledge
North America - Biblical format

उत्तर अमेरिका
भागौलिक स्वरूप
- उत्तर अमेरिका विश्व का तीसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है, जिसका क्षेत्रफल लगभग 2 करोड़ 47 लाख वर्ग किमी है। इसमें कुल 23 देश हैं। यह गोलार्द्ध उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। उत्तर अमेरिका को चार प्रमुख भौतिक विभागों में बाँटा जाता है - कनाडियन शील्ड, अप्लेश्यिन उच्च भूमि, मध्यवर्ती विशाल मैदान तथा पश्चिमी कार्डिलेरा। कनाडा के आधे से अधिक भाग पर कनाडियन शील्ड विस्तृत है। अप्लेशियन पर्वत की सर्वोच्च चोटी माउण्ट मिचेल है।
- सबसे ऊँचा पर्वत शिखर माउण्ट मैकिन्ले है। कोलेरेडो की ग्रैण्ड कैनियन विश्व में सबसे बड़ी है। विश्व प्रसिद्ध उष्णोव्स ओल्ड फेथफुल, येलो स्पेन नेशनल पार्क में स्थित है। सेण्ट लॉरेन्स नदी तथा ग्रेट लेक्स संसार का सबसे बड़ा अतः स्थलीय जलमार्ग है। इस महाद्वीप में यूकॉन, फ्रेजर, कोलरेडो तथा कोलम्बिया प्रशान्त महासागर की ओर प्रवाहित होने वाली नदी हैं, जबकि कोलरेडो नदी कैलिफॉर्निया की खाड़ी में गिरती है। कनाडा में विश्व की सर्वाधिक झीलें पाई जाती हैं।
- यह महाद्वीप पृथ्वी की कुल भूमि के 16.5% तथा कुल सतह के 5% हिस्से में फैला है, तथा यह अटलाण्टिक महासागर, आर्कटिक सागर तथा प्रशान्त महासागर से घिरा है।
निवासी एवं मानव संसाधन
- उत्तरी अमेरिका का औसत घनत्व 22.9 व्यक्ति/वर्ग किमी है। उत्तर अमेरिका की जनसख्या का अधिकांश भाग प्रवासी यूरोपीयों का है।
- रेड इण्डियन उत्तर अमेरिका के मूल निवासी हैं। उत्तर अमेरिका में संसार की कुल जनसंख्या का 4.83% भाग रहता है। यहाँ की प्रमुख भाषाएँ फ्रेंच, स्पेनिश, जर्मन आदि हैं। जनसांख्यिकी दृष्टि से उत्तर अमेरिका प्रजातीय और नस्लीय रूप से बहुत विविध है।
- संयुक्त राज्य अमेरीका (यूएसए), उत्तर अमेरिका महाद्वीप में सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश है। यहाँ की जनसंख्या 318 मिलियन से अधिक है। उत्तर अमेरिका जनसंख्या में विश्व का चौथा बड़ा महाद्वीप है।
- उत्तर अमेरिका महाद्वीप 1 से 1.5 बिलियन बर्षों से मनुष्य संस्कृति का गवाह है। यूरोप ने ’विश्व की खोज’ युग में उत्तर अमेरिका में अपने उपनिवेशों का निर्माण किया। उत्तर अमेरिका का नाम इटली के नाविक ’अमेरिगो वेसपुसी’ के नाम पर रखा गया। वह पहला यूरोपीय नाविक था, जिसने बताया कि अमरिका, ’ईस्ट इण्डीज’ नहीं है। यूएसए, कनाडा तथा मैक्सिको, उत्तर अमेरिका के तीन बड़ी जनसंख्या वाले देश हैं।
प्राकृतिक वनस्पति एवं जलवायु
- इस महाद्वीप में जलवायु में काफी भिन्नताएँ पाई जाती हैं। प्रशान्त महासागर के तट पर पछुआ पवनों से पूरे वर्ष भारी वर्षा होती है। सन्मार्गी पवनों से यहाँ कुछ क्षेत्रों में भारी वर्षा होती है। इस महाद्वीप के उत्तरी भाग में टुण्ड्रा वनस्पति पाई जाती है। भूमध्यसागरीय वनस्पतियाँ एवं प्रेयरी घास के मैदान इस महाद्वीप भी यहाँ पाए जाते हैं। इस महाद्वीप पर शंकुधारी वनों की अधिकता है जो उत्तरी कैलिफॉर्निया के पर्वतीय क्षेत्रों में पाई जाती है। विषुवतीय क्षेत्रों में वर्ष वन की प्राप्ति होती है।
- मरूस्थलीय क्षेत्रों में शुष्क वनों की उपलब्धि है जो शुष्क मौसम मे जीवित रह सकते हैं। मिसीसिपी नदी बेसिन, उत्तर अमेरिका का सर्वाधिक विस्तृत नदी बेसिन है। मिसीसिपी नदी मिनिसाटो से निकलकर मैक्सिको की खाड़ी में गिरती है।
- इसकी लम्बाई 6236 किमी है, तथा यह विश्व की तीसरी सबसे लम्बी नदी है। डथ वैली, उत्तर अमेरिका का सबसे निम्नतम बिन्दु है जो अधिकतम तापक्रम के लिए जाना जाता है। उत्तर अमेरिका में विश्व में ताजे जल की सबसे बड़ी झील स्थित है।
- इसे सुपीरियर झील के नाम से जाना जाता है। यह झील यूएसए तथा कनाडा की सीमा पर स्थित है।
- उत्तर अमेरिका की विश्व में दूसरी सबसे तटरेखा बड़ी है। यह 60 हजार किमी है। कनाडा विश्व में सर्वाधिक लम्बी तटरेखा वाला देश है। इसकी तटरेखा 22 हजार किमी है। सबसे विस्तृत तटरेखा ’एशिया’ महाद्वीप की है। उत्तर अमेरिका महाद्वीप से आर्कटिक सर्किल तथा कर्क रेखा दोनों गुजरते हैं। कनाडा शील्ड तथा ग्रीनलैण्ड के टुण्ड्रा प्रदेश हैं।
अर्थव्यवस्था
- नॉर्थ अमेरिका फ्री एग्रीमेण्ट (नाफ्टा) विश्व का चौथा बड़ा ट्रेड ब्लॉक है। इस समझौते पर वर्ष 1994 में हस्ताक्षर किए गए। ’कैरीकॉम’ - कैरिबियाई देशों का ट्रेड ब्लॉक है जो वर्ष 1973 में अस्तित्व में आयां इस संमझौते पर 15 कैरिबियाई देशों ने हस्ताक्षर किए।
- उत्तर अमेरिका में पहला महाद्वीपीय रेलमार्ग 1860 के दशक में बना तथा पहली रेलगाड़ी 10 मई, 1869 को आरम्भ की गई। मक्का के उत्पादन में यह महाद्वीप प्रथम स्थान पर है। यहाँ जमैका केला उत्पादन के लिए विश्व प्रसिद्ध है।
- गेहूँ का सर्वाधिक निर्यात उत्तरी अमेरिका से होता है। सुपीरियर झील का क्षेत्र उच्च कोटि के लौह-अयस्क के लिए विश्व प्रसिद्ध है। सोना ओण्टरियो से निकला जाता है। विश्व में अखबारी कागज का सर्वाधिक उत्पादन कनाडा से होता है।
- कनाडा का विनिपेग नगर संसार की सबसे बड़ी गेहूँ मण्डी है। विश्व का सबसे बड़ा सिन्थेटिक रबड़ टायर बनाने का केन्द्र एक्रान है। अप्लेशियन की उच्च भूमि एन्थ्रेसाइट तथा उत्तम कोटि के बिटफमिनस कोयले के लिए प्रसिद्ध है।


