Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Office tables charge
Career Guidance

Office tables charge

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Office tables charge

ऑफिस टेबल करती है चार्ज

ऑफिस टेबल साफ-सुथरी रहने पर बढ़ती है आपकी सकारात्मकता। ऑफिस के टेबल की स्थिति आपको पॉजिटिविटी या नेगेटिविटी से चार्ज करती है। इसे साफ रखना इसलिए जरूरी है। वर्कप्लेस पर फैली हुई टेबल के बारे में अक्सर लोग कहते हैं कि यहां काम होता है इसीलिए यह फैली है। लेकिन यह तर्क बचकाना है। बड़ी-बड़ी जिम्मेदारियां संभालने वाले बहुत से लोग अपने ऑफिस टेबल को साफ-सुथरा रखते हैं। टेबल पर सामान फैले रहने से आपकी पॉजिटिविटी पर असर पड़ता है। अक्सर टेबल पर फैली फाइलों को देखकर काम का मन ही नहीं करता। इसलिए इसे साफ-सुथरा रखने की आदत डालिए। इसके लिए हैं कुछ सरल उपाय -

क्या है जरूरी

ऑफिस स्पेस को साफ रखने के लिए आपको गैर जरूरी चीजें फेंकनी होंगी। सबसे पहले यह देखें कि क्या-क्या चीजें काम की हैं? जो चीजें बिल्कुल आजकल, इस हफ्ते ही चाहिए, उन्हें टेबल पर रखें बाकी को किसी अलमारी या शेल्फ में रखें

सही फिटिंग

ऑफिस टेबल तब भी फैली हुई लगने लगती है, जब इस पर रखे कंम्प्यूटर, प्रिंटर, स्कैनर आदि की वायरिंग सही तरीके से नहीं होती। टेबल पर कंम्प्यूटर ही रहे। प्रिंटर अलग रखें।

बनें डिजिटल

बहुत से पेपर्स आपने यूंही संभाल के रखे होते हैं। कोशिश कीजिए, इनसे जुड़ी जानकारी कंप्यूटर में फीड कर ली जाए। ऐसा करके आप कागजों के प्रबंधन में खुद को झोंकना पड़ेगा। बहुत जरूरी फाइल्स को टेबल पर रखा जा सकता है।