Part time well

पार्ट टाइम करें अच्छी तरह
कॉर्पोरेट वर्ल्ड में पार्ट टाइम वर्क और वर्क फ्रॉम होम नीतियों को तेजी से स्वीकार्यता मिल रही है। कुछ कंपनियां ऐसा एम्प्लॉइज के वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए कर रही हैं, तो कुछ कंपनियां ट्रैफिक जाम, पोल्यूशन और स्ट्रेस को कम करने के लिए इस तरह की नीति अपना रही हैं।
प्राथमिकता तय करें
पार्ट टाइम वर्क मॉडल को अपनाने से पहले आपको कंपनी की प्राथमिकताओं और अपनी रुचियों को समझने की जरूरत है। आपकी मूल कंपनी को भी पता होना चाहिए कि आप कहीं और पर पार्ट टाइम जॉब कर रहे हैं। आप अपनी कंपनी की अपेक्षाओं को समझें।
अनुशासन जरूरी है
अगर आप अनुशासित नहीं हैं तो पार्ट-टाइम या वर्क फ्रॉम होम आपके लिए उपयोगी साबित नहीं होगा। अनुशासन के अभाव में आप अपने कमिटमेंट पूरे नहीं कर पाएंगे। समय पर काम पूरा करने के लिए अनुशासन बहुत जरूरी है। अनुशासन से सफलता मिलती है।
काम से समझौता न करें
याद रखें कि पार्ट टाइम जॉब में आपकी वर्कप्लेस पर प्रेजेंस कम होती है, पर ऑफिस द्वारा आपसे की जाने वाली अपेक्षाएं बढ़ जाती हैं। इसलिए कभी भी अपने काम से समझौता न करें और अपना बेस्ट आउटपुट देने की पूरी कोशिश करें। तभी आप पार्ट टाइम जॉब में पूरी तरह से सफल हो सकते हैं।
टेक्नोलॉजी की मदद लें
अगर आप पार्ट टाइम जॉब को सफलतापूर्वक करना चाहते हैं तो आपको टेक्नोलॉजी की मदद लेनी चाहिए। स्मार्टफोन, इमेल, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आदि का सही तरह से इस्तेमाल करना चाहिए। आप कभी भी, कहीं भी काम करते हुए ऑफिस से कनेक्ट रह सकते हैं। मोबाइल डिवाइसेज की मदद से भी आप काम को आसान बना सकते हैं। आपको आलोचकों को काम के बारे में नकारात्मक टिप्पणी करने का मौका नहीं देना चाहिए।


