Patchwork

पटचित्र
पटचित्र ओडिश की लोक कला है । ओडिश के पटचित्रों ( कैनवास पेण्टिंग्स ) का विकास पुरी जैसे तीर्थ - स्थलों में हुआ । इस चित्रकारी के विषय में मुख्यत: बहन सुभद्रा और भाई बलराम के साथ भगवान जगन्नाथ दशावतार भगवान श्रीकृष्ण के जीवन की घटनाएँ और अन्य पौराणिक घटनाएँ शामिल हैं । मुखर रेखा चित्र और चमकदार लाल पीले गैरिक तथा काले और सफेद रंगो का उपयोग इस कला की मुख्य विशेषताएँ हैं ।


