Pattadkal Famous For jain religion

पट्टडकल
यह कर्नाटक राज्य के बागलकोट जिले में मलयप्रभा नदी के तट पर बसा एक कस्बा है जो भारतीय स्थापत्यकला की वेसर शैली के आरम्भिक प्रयोगों वाले स्मारक समूह के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ द्रविड और नागर दोनों ही शैलियों के मन्दिर हैं जो 8वीं शताब्दी में बनवाए गए थे। ये मन्दिर चालुक्य वंश के राजाओं द्वारा बनवाए गए थे। पट्टडकल को ’स्थापत्यकला’ कहा जाता है। यहाँ कुल दस मन्दिर हैं, जिनमें एक जैन धर्मशाला भी शामिल हैं। इन्हें घेरे हुए ढेरों चैत्य, पूजा स्थल और कई अपूर्ण आधारशिलाएँ हैं। पट्टडकल को वर्ष 1987 में युनेस्को द्वारा ’विश्व धरोहर’ घोषित किया गया।


