Performance improvement program is special

परफॉर्मेस सुधार प्रोग्राम है खास
ज्यादातर लोग परफॉर्मेस सुधार प्रोग्राम को अच्छा नहीं मानते हैं और सोचते हैं कि इस तरह प्रोग्राम तभी किए जाते हैं जब आप नाकारा हो जाते हैं। यह सच्चाई नहीं है। आपको आगे बढकर कंपनी के परफॉर्मेस सुधार प्रोग्राम का फायदा उठाना चाहिए।
मोटिवेशन बनाए रखें
अगर आप परफॉर्मेस सुधार प्रोग्राम का हिस्सा बनाया जाता है तो निराश होने की जरूरत नहीं है। इस समय का इस्तेमाल खुद को साबित करने के लिए करें। ऐसा न सोचें कि आपको पिंक स्लिप थमा दी जाएगी। इस बात को समझे कि कंपनी के लिए सही आदमी खोजना काफी मुश्किल काम है। इसलिए वह आपको बिना किसी खास कारण के नहीं निकालेगीं।
नजरिया पैदा करें
परफॉर्मेस सुधार प्रोग्राम में शामिल होने के दौरान आपको कई तरह के फीडबैक मिलेंगें। आपको इसके आधार पर खुद के बारे में एक नजरिया विकसित करना चाहिए। आपको खुद के बारे में जानना चाहिए। आप किस फील्ड में कमजोर है। अपने मैनेजर के साथ एक एक्शन प्लान बनाएं। इससे आपकी स्किल्स मजबूत होंगी।
संस्थागत सहयोग मांगें
एक एक्शन लिस्ट बनाए। अपनी स्किल्स में सुधार करें। जब भी जरूरत हो , अतिरिक्त सहयोग जरूर मांगें। अपने मैनेजर से बात करें कि कंपनी आपको किस तरह से मदद कर सकती है। पता करें कि प्रोफेशनल स्ट्रेंथ मजबूत करने के लिए आपके लिए कंपनी के पास कैसे संसाधन उपलब्ध हैं। उनका सही तरह से इस्तेमाल करें।
फीडबैक पर गौर करें
अगर आपने परफॉर्मेस प्लान तैयार किया है तो इसमें कुछ कमियां भी हो सकती है। इसलिए आपको अपने सुपरवाइजर , कलीग्स और बॉस से बातचीत के दौरान फीडबैक जरूर लेना चाहिए। फीडबैक के माध्यम से आप जान सकते हैं कि आपको अपने कॅरियर में किस दिशा में आगे बढना है।
कलीग्स से सहयोग लें
ज्यादातर लोग यही गलती करते हैं कि वे समस्या को ज्यादा गंभीर नहीं मानते और इस बारे में किसी से बात नहीं करते। आपको अपने कलीग्स से फीडबैक लेना चाहिए। आपको अपने प्लसप को अचीव करने के लिए कलीग्स सही तरह से आपकी मदद कर सकते है।


