Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › PPSC Recruitment 2019 Sister Tutor 82 Vacancies (पीपीएससी भर्ती 2019 सिस्टर ट्यूटर 82 रिक्तियों)
Career Guidance

PPSC Recruitment 2019 Sister Tutor 82 Vacancies (पीपीएससी भर्ती 2019 सिस्टर ट्यूटर 82 रिक्तियों)

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
PPSC Recruitment 2019 Sister Tutor 82 Vacancies (पीपीएससी भर्ती 2019 सिस्टर ट्यूटर 82 रिक्तियों)

PPSC Recruitment 2019 Sister Tutor 82 Vacancies

(पीपीएससी भर्ती 2019 सिस्टर ट्यूटर 82 रिक्तियों)

पंजाब लोक सेवा आयोग ने हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर डिपार्टमेंट के अन्तर्गत सिस्टर ट्यूटर के पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। इसके तहत कुल 82 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। हर तरह के आरक्षण का लाभ केवल पंजाब राज्य के मूल निवासियों को मिलेगा।

परीक्षा शुल्क :-

अनारक्षित श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 500 और परीक्षा शुल्क 2,500 रूपए यानी कुल 3,000 रूपए देने होंगे। पंजाब के एससी, एसटी, बीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रूपए और परीक्षा शुल्क 625 रूपए यानी कुल 1,125 रूपए देने होंगे। दिव्यांगजनों के लिए आवेदन शुल्क 500 रूपए और परीक्षा शुल्क 1,250 रूपए कुल 1,750 रूपए देने होंगे।

प्रदर्शन के आधार पर चयन :-

इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष निर्धारित की गई है। पंजाब के एससी, एसटी और ओबीसी आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में छूट पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को 10,300 रूपए से 34,800 रूपए वेतनमान और ग्रेड-पे 4800 रूपए दी जाएगी। योग्य उम्मीदवारों का चयन परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।