Prepare a pleasant workplace

तैयार करें खुशनुमा वर्कप्लेस
अगर कंपनी में वर्कर खुश रहेंगे तो वे ज्यादा मेहनत करेंगे और कंपनी से ज्यादा अच्छी तरह से जुड पाएगें । खुशनुमा वर्कप्लेस ज्यादा प्रोडक्टिव साबित होते हैं । ऑफिस में खुशनुमा माहौल बनाने के लिए करने होंगे खास प्रयास
दोस्त बनाएं
सर्कप्लेस पर दोस्त बनाने से आप खुशी -खुशी कडी मेहनत कर पाते हैं । जिन वर्कर्स के ऑफिस में अच्छे दोस्त होते हैं, वे बेहतर प्रदर्शन करते हैं । वर्कप्लेस पर अच्छे दोस्त होने से आपका एक सपोर्ट सिस्टम तैयार हो जाता हैं ।
मुस्कुराएं और धन्यवाद दें
कभी -कभी वर्कप्लेस पर एक हल्की - सी मुस्कान भी आपको खुशी से भर सकती है । इसके साथ ही आपको वर्कप्लेस पर सबको छोटे - छोटे कामों के लिए धन्यवाद देना चाहिए । इससे आपको खुशी महसूस होगी और आप बेहतर तरीके से काम पूरे कर पाएंगे । अगर आप किसी से थैंक्स बोलते हैं तो वह जुडाव महसूस करता है ।
लोगों को स्वीकार करें
एक ऑफिस में कई तरह के लोग मौजूद होते हैं । आपको हर व्यक्ति को स्वीकार करना चाहिए । इससे आपका मन शांत रहेगा । आपको लोगों की सोच अज्ञर काम करने के तरीके में बदलाव नहीं ला सकते । आपको ऑफिस में सबके साथ प्रोफेशनल व्यवहार करना चाहिए ।
खुलापन रखें
आपको अपने वर्कप्लेस पर एक प्रभावी और ओपन कम्युनिकेशन रखना चाहिए । आपके ऑफिस में एक फीडबैक मैकेनिज्म भी होना चाहिए । ज्वॉइनिंग के समय एम्प्लॉई को सभी अपेक्षओं के बारे स्पष्ट रूप से बता देना चाहिए । अगर आप टीम लीडर हैं तो आपको अपने एम्प्लॉइज से बातों को छुपाना नहीं चाहिए । अगर आप एम्प्लॉई हैं और कोई गलती हो गई हैं तो बॉस को जरूर बताएं ।
कुछ अलग भी करें
अगर आप वर्कप्लेस पर लगातार अपनी स्किल्स को बढाते हैं तो इससे काम की एकरसता खत्म होती है और वर्कप्लेस पर एनर्जी बनी रहती हैं । आपको अपनी टीम को किसी सोशल कॉज के लिए काम करने को प्रेरित करना चाहिए, इससे उन्हें महसूस होगा कि वे किसी बडे मकसद को पूरा करने में सहयोग कर रहे हैं । आपको टीम मेंबर्स की रूचि के अनुरूप काम करने की छूट देनी चाहिए ।


