Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Preparing for the exam Ideas
Career Guidance

Preparing for the exam Ideas

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Preparing for the exam Ideas

परीक्षा की तैयारी में जुटे हैं तो पिज्जा - बर्गर से परहेज करें

बोर्ड की तैयारी - बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं । इसी बीच में होली का त्यौहार भी आ रहा हैं । त्यौहार के दौरान बच्चों के खानपान पर बड़ा असर पड़ता है । इसलिए परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चो को अपने स्वास्थ का विशेष ध्यान रखना चाहिए । बोर्ड परीक्षाओ के दौरान छात्र स्वास्थ का कैसे ध्यान रखें, इस पर मानसी मिश्रा की रिपोर्ट़....

डाइट चार्ट ऐसे बनाएं

सुबह 8.30 से 9 बजे तक - 12 वीं के छात्र सुबह उठते ही पहले एक ग्लास सादे पानी में नींबू और शहद डालकर पीयें । इससे शरीर का मेटोबोलिज्म सही रहेगा । वहीं, 9 बजे तक नाश्ता जरूर कर लें । इससे ध्यान लगा रहेगा । नाष्ते में दलिया, कॉर्नफ्लेक्स, ओटस या केनोवा ले सकते हैं । साथ ही, प्रोटीन के लिए एक अंडा या पनीर का सेवन कर सकते हैं ।

दोपहर 1.30 से 2 बजे तक - बच्चे खाने में चावल, दाल, सब्जी व रोटी के साथ दही और सलाद जरूर लें । इसके अलावा, सीडस में सनफ्लावर या चिया सीडस को भूनकर खाएं ।

शाम 4 से 4.30 बजें तक - छात्र एक ग्लास दूध और नाश्ते में भुना चना, अंकुरित दाल या पनीर का टुकड़ा ले सकते हैं ।

रात 8 बजे से पहले डिनर छात्र डिनर में खिचड़ी, मिक्स दलिया, दाल, सब्जी, दही, दूध या सूप के साथ बादाम लें सकते हैं ।

ध्यान रखें

छात्र अगर रात में 3 बजे तक पढ़ाई कर रहा है तो वह हल्की कॉफी ले सकता हैं ।

अगर नॉवेज हैं तो दोपहर में चिकन का सेवन कर सकते हैं । रात में नानॅवेज खाने से बचें ।

कॉफी - चाय कम से कम लें । कॉफी डीहाइड्रेट करती है । इसकी जगह ग्रीन टी लें सकते हैं ।

इनसे बचें

तली हुई चीजें, कैंपा कोला, पिज्जा, पास्ता, बर्गर, भटूरा आदि ।

कम से कम मिर्च - मसाले का सेवन करें ।