Professional Burning Combustion

प्रोफेशनल बुराई का करें दहन
प्रोफेशनल जीवन की बुराई का अंत करेंगे, तो सफलता मिलेगी। अगर आप प्रोफेशनल लाईफ में मौजूद बुराईयों का समय रहते अंत करेंगे तो आपको वर्कप्लेस पर तरक्की के कई मौके मिलेंगें। दशहरे का त्योहार अभी गया है। आपने अपने आस-पास रावण के पुतलों का दहन होते हुए तो देख ही लिया होगा, अब इस त्योहार की मूल भावना से प्रेरणा लेते हुए अपने प्रोफेशनल जीवन को भी बेहतर बनाएं। इस अवसर पर अपनी प्रोफेशनल लाइफ में मौजूद उन बुराईयों का अंत कीजिए, जो आपको सफलता के रास्ते पर आगे बढ़ने से रोकती हैं। यह संकल्प लें कि आप आने वाले समय में इन बुराईयों के आगे झुकेंगे नही, बल्कि इनका पूरी तरह से खातमा करेंगे।
सक्सेस नहीं, एक्सीलेंस
महज सक्सेस हासिल करने के फेर में बहुत बार प्रोफेशनल जीवन में हम हेर-फेर कर जाते हैं। अब से पूरा ध्यान सक्सेस से ज्यादा एक्सीलेंस पर होना चाहिए, फिर सक्सेस अपने आप मिल जाएगी।
डिगिंग नहीं, बिल्डिंग
एक साथ मिलकर टीम की तरह आगे बढ़ने का संकल्प लें और अपने आप से वादा करें कि आगे बढ़ने के लिए टीम डिगिंग (खुदाई) नहीं, बल्कि टीम बिल्डिंग पर ध्यान केंद्रित करना है। इस तरह तरक्की के रास्ते में आप अकेले नहीं होंगे।
डेफिनेशन नहीं, इनोवेशन
किसी भी फिल्ड में आप काम कर रहें हों, अगर उसके तय ढर्रे, तय डेफिनेशन से ही काम करते रहेंगे तो कुछ नया नहीं कर पाएंगे। इसलिए अपनी क्षमताओं को जगाते हुए इनोवेशन पर जोर देने का संकल्प लें।


