Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Professional Networks Are Successful
Career Guidance

Professional Networks Are Successful

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Professional Networks Are Successful

प्रोफेशनल नेटवर्क हो कामयाब

प्रोफेशनल नेटवर्किंग बेहतर करने के लिए बनाएं अच्छे रिश्ते। प्रोफेशनल नेटवर्किंग को कामयाब बनाने के लिए जरूरी है कि आपके ये प्रोफेशनल रिश्ते आपके बिजनेस के लिए वाकई महत्वपूर्ण हों, सिर्फ संख्या बढ़ाने वाले नहीं बिजनेस को फायदा पहुंचाने के लिए की जाने वाली नेटवर्किंग सफल तभी होगी, जब आप नेटवर्क में ऐसे लोगों को शामिल करें, जो वाकई आपके बिजनेस के लिए किसी न किसी तरह फायदेमंद हों। इसलिए अगली बार किसी बिजनेस इवेंट में हर किसी के विजिटिंग कार्ड इकट्ठे न करें। ऐसे लोगों पर समय लगाएं, जिनसे आप भविष्य में मिलना चाहेंगे।

सिर्फ संख्या नहीं फायदेमंद

किसी इवेंट को उपयोगी साबित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों से कार्ड न लेते रहें। उन्हीं पर अपना समय लगाएं, जिनसे आप आगे भी संबंध रखना चाहेंगे।

कई हों टाइप

अपने नेटवर्क में एक ही क्षेत्र के लोगों को न शामिल करें। यह क्षेत्र भौगोलिक क्षेत्र भी हो सकता है और उद्योग का क्षेत्र भी। अलग-अलग भौगोलिक क्षेत्रों और अलग-अलग उद्योगों के लोगों से नेटवर्किंग करने से आपके बिजनेस को भी नई संभावनाएं मिलती हैं।

करें फॉलोअप

बिजनेस इवेंट्स में जिन लोगों से बातचीत के बाद उनके कार्ड आप लेकर आए हैं, उनके साथ अपनी नेटवर्किंग को आगे बढ़ाने की शुरुआत करें।