Proper Use of Job Brakes

जॉब ब्रेक का सही इस्तेमाल
अगर आप किसी खास उद्देश्य से ऑफिस से लंबी छुट्टियां ले रहे है तो आपको उपलब्ध समय का सही तरह से इस्तेमाल करना चाहिए। जानते हैं जॉब ब्रेक के सही तरह से इस्तेमाल के बारे में।
स्किल्स पर फोकस करें
अगर आप ऑफिस से लंबी छुट्टी ले रहे हैं तो इस समय के दौरान नई स्किल्स सीखने से आपका आत्मविश्वास बढेगा और आपको दुबारा वर्कप्लेस पर जाने पर तरक्की के मौके मिलेगें। अगर आप उपलब्ध समय का सही तरह से इस्तेमाल नहीं करेगें तो मौजूदा स्थिति खराब भी हो सकती है।
अपने शौक पूरे करें
मौजूदा कॉर्पोरेट जगत में अब सीनियर पदों पर काम करने वाले कई लोग अपने शौक पूरे करने के लिए छुटिट्यां ले रहे है। आप भी छुट्टियां के दौरान अपने अधूरे शौक पूरे कर सकते है। इससे काम की भागदौड के बीच में अपने शौक पूरे करने के लिए समय न मिलने की शिकायत भी दूर हो जाएगी।
टीम मेंबर्स के संपर्क में रहें
छुट्टी पर जाने के बाद भी अपने टीम मेंबर्स के संपर्क में रहें। इससे आपको वर्कप्लेस की स्थितियां के बारे में पूरी जानकारी मिलती है। इसके आधार पर आप आगे के फैसले आसानी से ले सकते है। इससे आपको काम पर वापिस लौटते समय किसी तरह का तनाव नहीं होगा और सहजता से आप अपना काम दुबारा शुरू कर पाएंगे।
अवसरों की तलाश रहें
रोजाना ऑफिस के काम चक्कर में आप नए अवसरों की तलाश नहीं कर पातें। अगर आपको छुट्टियां मिली हैं तो इस समय का इस्तेमाल नए अवसरों की खोज में लगाएं। अपनी रूचियां पता करें और उसी के अनुरूप आगे बढने के नए नए अवसर तलाशें। इससे आप तय कर पाएंगे कि मौजूदा नौकरी आपके लिए सही है या नहीं। आप अपने कॅरियर को एक नई दिशा में भी ले जा पाएंगे।
नए एम्पलॉयर की तलाश
कई बार आप निश्चिंत होकर कंपनी से लंबी छुट्टियां ले लेते हैं और सोचते है कि बाद में आसानी से दुबारा काम पर चले जाएंगे। लेकिन परिस्थितियों में बदलाव भी हो सकता है। ऐसे में आपको नए एम्प्लॉयर की तलाश भी जारी रखनी चाहिए, ताकि किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति का मजबूती से सामना कर सकें।


