Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Prove Yourself Value
Career Guidance

Prove Yourself Value

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Prove Yourself Value

खुद की वैल्यू साबित करें

अगर आप ऑफिस में कड़ी मेहनत करते हैं तो आपको इसके लिए खुद पर फख्र करना चाहिए। काम के लिए आपको वेतन दिया जाता है, पर आपको अपना विशेष विशेष महत्व पता होना चाहिए, तभी आत्मविसम्मान के साथ अपना काम पूरा कर पाएंगे।

पता करें क्वालिटी

अगर आप बॉस के सामने अच्छा इंप्रेशन छोड़ना चाहते हैं तो सबसे पहले अपनी क्वॉलिटीज के बारे में पता करें। अगर आपको अपनी खूबियों के बारे में ही पता नहीं होगा तो आप लोगों के सामने खुद का महत्व नहीं दर्शा पाएंगे। अपनी क्वॉलिटीज पता करने के लिए कड़ी मेहनत शुरू करें।

दूर करें कमियां

आपको लगता है कि आपके काम में कोई कमी है तो इसे समय रहते सुधारना जरूरी है, तभी अपने अंदर विश्वास पैदा कर पाएंगे। अगर आपको सामने गलतियों और कमियों का अंबार लगा होगा तो आपको महसूस होगा कि आप कुछ नहीं कर पा रहे हैं। छोटी-छोटी उपलब्धियों से खुद को मजबूत बनाने की कोशिश करें।

तथ्य जुटाएं

जब तक आपके पास काम से जुड़े तथ्य नहीं होंगे, तब तक आप अपने काम को सही तरह से प्रेजेंट नहीं कर पाएंगे। इसलिए अपनी उपलब्धियों का ब्योरा तैयार रखें। जब भी आपको मौका मिले, इसे बॉस के साथ शेयर करें। इससे आपको खुद की वैल्यू जाहिर करने का मौका मिलेगा। बिना तथ्यों के कोई भी व्यक्ति आपको नकारा साबित कर देगा।

सच का साथ

आपको लगता है कि ऑफिस में कड़ी मेहनत के बावजूद आपकी छवि अच्छी नहीं है और आप गॉसिप का हिस्सा बन रहे हैं तो आपको सच का साथ देना चाहिए। जो लोग आपकी छवि खराब कर रहे हैं, उन्हें कड़े शब्दों में ऐसा न करने की हिदायत दें। फिर भी वे न मानें तो आप सीनियर्स से बात कर सकते हैं।

खास बातों पर गौर

हर व्यक्ति में कुछ खास बात होती है। आपके अंदर भी कुछ खास बात है तो इसे संवारें, सुधारें और सबसे सामने लाएं। अपनी यूनीकनेस से लोगों को प्रभावित करें। वैल्यू बढ़ाने के लिए खुद की खूबियों का प्रचार जरूरी है।