Pushkar Famous For Brahma Temple

पुष्कर
यह राजस्थान राज्य के अजमेर जिले में स्थित एक विख्यात तीर्थस्थान है जिसे हिन्दुओं के पाँच पवित्र धामों में से एक गिना जाता है। यहाँ प्रतिवर्ष प्रसिद्ध ’पुष्कर मेला’ लगता है जिसमें बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक आते हैं। मेले में आने वाले श्रद्धालु यहाँ स्थित ’पुष्कर झील’ में स्नान कर अपने आप को पवित्र करते हैं। पुष्कर में ही देश का एकमात्र ’ब्रह्मा मन्दिर’ भी स्थित है।


