Qutub Minar

कुतुबमीनार
कुतुबमीनार दक्षिणी दिल्ली के मेहरौली क्षेत्र में अवस्थित हैं । इसका निर्माण 13वीं शताब्दी में पूर्ण हुआ । इसका निर्माण कार्य कुतुबुददीन ऐबक द्धारा 1193 ई. में आरम्भ कराया गया तथा इल्तुतमिश ने पूर्णं कराया । यह मीनार ईटों से बनी मीनारों में विश्व की सबसे ऊँची मीनार हैं । इसके निर्माण में 75 वर्ष लगे । यह पाँच मंजिला हैं । इसके प्रांगण में अलाई दरवाजा है, जो हिन्दू - इस्लामिक वास्तु का उत्कृष्ट नमूना हैं । इसके अलावा चन्द्रगुप्त विक्रमादित्य द्धारा निर्मित एक लौह स्तम्भ भी हैं । वर्षं 1993 में इसे युनेस्को द्धारा विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया ।


