Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Readings will lead to success
Career Guidance

Readings will lead to success

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Readings will lead to success

रीडिंग दिलाएगी सक्सेस

जकरबर्ग की तरह आप भी ले सकते है रीडिंग का संकल्प फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग का " न्यू ईयर रेजोल्यूशन" हर सप्ताह एक नई किताब पढने की बात कहता है। संकल्प बेशक नया हो लेकिन इसका मूल उस पुराने विश्वास में ही है, जो अच्छी किताबों को ज्ञान और सफलता हासिल करने का एक अहम स्त्रोत मानता है। पढाई लिखाई पूरी करके बिजनेस चला रहे एंटरप्रेन्योर्स भी करके भी अपने लिए बिजनेस में और ज्यादा निखार ला सकते हैं।

फील्ड की किताब

टाज बाजार में एडवर्टाजिंग ,श्ेयर मार्केट ,ब्राडिंग समेत विभिन्न फील्ड्स की अच्छी किताबें मौजूद हैं। अपने ज्ञान वर्धन के लिए आप अपने फील्ड से जुडी किताबें चुन सकते है। ये आपके क्षेत्र के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराएंगी।

मिलेगी केस स्टडी

विभिन्न किताबों में आपको अलग अलग तरह की केस स्टडीज पढने को मिलेंगी। इनकी मदद से आप समझ पाते हैं कि इस फील्ड में कैसी चुनौतियां पेश आती हैं या किसी कंपनी ने कैसे इनका सामना किया। इससे आपकी सोच विकसित होती है।

दिग्गजों से प्रेरणा

आपके फील्ड के दिग्गजों की बायोग्राफीज या आटोबायोग्राफीज पढकर आप उनके जीवन के अनछुए पहलुओं के बारे में जान सकते है। अपनी इन आदर्श हस्तियों के बारे में पढकर आपको अपने बिजनेस और पूरे जीवन में अच्छे प्रदर्शन की प्रेरणा मिलेगी।