Red Fort

लाल किला
मुगल शासक शाहजहाँ ने 1638 ई. में दिल्ली को अपनी राजधानी बनाया तथा एक नए शहर शाहजहाँनाबाद की नींव रखी । यह शहर दिल्ली का सातवाँ शहर था । लाल किला मुख्य रूप से शाहजहाँनाबाद का महल था । इस किले में नक्कार खाना, दीवान - ए - आम, नहर बहिश्त, रंगमहल, खास महल, दीवान खास, मोती मस्जिद तथा हयात बख्श बाग स्थित हैं । इसका लाल किला नाम इसके लाल बलुआ पत्थर की प्राचीन एवं दीवार के कारण पड़ा । इस किले के पश्चिमी द्धार को "लाहौरी दरवाजा" तथा दक्षिणी को "दिल्ली दरवाजा ( गेट ) कहते हैं । इस ऐतिहासिक किले को ब्रिटिश सरकार ने छावनी के रूप में प्रयोग किया गया था । वर्ष 2007 में युनेस्को द्धारा इसे विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया ।


