Round of EG Appreciation

दौर ईजी एप्रीसिएशन का
एंप्लॉइज की सराहना के लिए समारोह का इंतजार न करें। आजकल एंटरप्रेन्योर्स अपने काबिल एंप्लॉइज की सराहना के लिए साल बाद आने वाले वार्षिक समारोह का इंतजार नहीं करते। अपने बिजनेस के लिए लगातार मेहनत करने वाले अपने खास एंप्लॉइज के आत्मविश्वास को बूस्ट करने के लिए एंटरप्रेन्योर्स सालाना समारोहों का इंतजार करने के बजाय छोटे-छोटे तरीकों से उन्हें पुरस्कृत करते रहते हैं। ये तरीके ज्यादा महंगे नहीं होते लेकिन साल भर एंप्लॉइज का आत्मविश्वास बनाए रखने में बड़े सहायक होते हैं। आज जानिए ऐसे ही कुछ खास तरीकों के बारे में -
बोर्ड पर ’थैंक्यू’
कई छोटी-बड़ी कंपनियों में एंप्लॉइज की मेहनत को सराहने के लिए उनके नाम और फोटो के साथ नोटिस बोर्ड्स पर ’थैंक्यू लिख दिया जाता है। सराहे जाने वाले एंप्लॉई के लिए तो यह एक खास अनुभव होता ही है, साथ ही कलीग्स के लिए प्रेरणा का काम भी करता है।
ले लो ऑफ
एक तरफ जहां ऑफिसेज में छुट्टियों की मारामारी रहती है, वहीं कई बॉसेज अपने किसी होनहार एंप्लॉई के काम से खुश होकर उसे अचानक छुट्टी का आनंद उठाने का ऑफर भी दे सकते हैं।
थोड़ी और तारीफ
मेहनती व्यक्ति निश्चित तौर पर पहचान तो चाहता ही है। ऐसे में स्टाफ मीटिंग में सराहना के दो शब्द उसके लिए बहुत बड़ी बात होते हैं। एंटरप्रेन्योर्स ऐसे अच्छे एंप्लॉइज की उपलब्धियों के बारे में कंपनी की मैगजीन में भी छपवा सकते हैं।


