Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Run away from negativity
Career Guidance

Run away from negativity

EEnvatX Team16 Oct 20262 min read
Run away from negativity

नेगेटिविटी को दूर भगाएं

वर्कप्लेस पर नेगेटिव व्यक्ति के होने से सारा माहौल खराब हो सकता है। आपको ऐसे व्यक्ति को पहचानकर उसकी समस्या दूर करने का प्रयास करना चाहिए।

पहले पहचान करें

टीम लीडर होने के नाते आपको पता करना चाहिए कि कौन माहौल को नेगेटिव बना रहा है। हो सकता है ऐसे व्यक्ति को काम में किसी तरह की परेशानी आ रही है। ऐसे व्यक्ति को कोई सार्थक काम देकर उसका आत्मविश्वास बढ़ाना चाहिए और उस व्यक्ति में विजेता की भावना पैदा करनी चाहिए।

देर न करें

आपको नेगेटिव लोगों की पहचान करने में देर नहीं करनी चाहिए। कईं बार वे पूरा माहौल बिगाड़ देते हैं और आपको काफी देर से पता लगता है। इसके लिए आपको टीम मेंबर्स के करीब रहना चाहिए और माहौल को समझने की कोशिश करनी चाहिए। अगर लगे कि कुछ गड़बड़ है तो एक्शन लेना चाहिए।

सबकी सुनें

अगर आप टीम के हर सदस्य की पूरी बात सुनते हैं तो काफी हद तक नेगेटिविटी फैलने से रोक सकते हैं। आपको लोगों को इनपुट देने की इजाजत देनी चाहिए। बिना भेदभाव के हर एम्प्लॉई के साथ एक जैसा व्यवहार करना चाहिए। आपको पम्प्लॉइज के योगदान की सराहना करनी चाहिए। अगर आप तारीफ करते हैं तो नकारात्मकता अपने आप खत्म हो जाती है।

दृढ़ता से जवाब दें

कईं मामलों में नेगेटिविटी तेजी से फैलती और काम को प्रभावित करती है। टीम लीडर के तौर पर आपको ऐसे मामलों में दृढ़ता से काम लेना चाहिए और सख्त लहजे में सबको बता देना चाहिए कि नकारात्मक बातों और गॉसिप को वर्कप्लेस पर बर्दाशत नहीं किया जाएगा। अगर टीम मेंबर्स को आपकी सोच के बारे में पता लगेगा कि आप गलती कतई बर्दाशत नहीं करेंगे तो वे सावधान हो जाएंगे।

पॉजिटिव टीम बनाएं

नेगेटिविटी को दूर करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप पॉजिटिव टीम बनाएं। टीम में ऐसे लोगों को खोजें, जो हमेशा पॉजिटिव रहते हैं और प्रयास करते रहते हैं आपको पॉजिटिव लोगों को प्रोत्साहित करना चाहिए। हर छोटी सफलता की सराहना करनी चाहिए। अगर आप पॉजिटिव लोगों को एकजुट करने में सफल होंगे तो नेगेटिविटी अपने आप खत्म हो जाएगी।