Shadow dissatisfaction on the workplace

वर्कप्लेस पर छाया असंतोष
अगर वर्कप्लेस पर असंतोष होता है तो इससे पूरी टीम के काम पर नकारात्मक असर पड़ता है और प्रोडक्टिविटी बिगड़ सकती है। लीडर होने के नाते आपको इस स्थिति में कंपनी में असंतुष्टी के कारणों का पता करना चाहिए, नही ंतो स्थिति बिगड़ भी सकती है।
अंदर पता करें
पता करें कि वर्कप्लेस पर असंतोष क्यों फैला हुआ है। इसके कई कारण हो सकते हैं। आपको कंपनी की नीतियों और प्रैक्टिसेज पर भी गौर करना चाहिए। अगर एम्प्लॉइज अपने काम से खुश नहीं हैं तो आप उन्हें कॅरियर मैपिंग उपलब्ध करवा सकते हैं। आप उन्हें इंटरनल जॉब पोस्टिंग के मौके भी दे सकते हैं।
फीडबैक लें
टगर एम्प्लॉइज की खुशियों का स्तर पता करना है तो किसी भी कंपनी के लिए ग्राउंड की हकीकत जानना बहुत जरूरी होता है। कंपनी सर्वे और टीम मैनेजमेंट एक्टिविटीज से आप वर्कप्लेस पर एम्प्लॉइज के संतुष्टि के स्तर का पता लगा सकते हैं। इससे आप चीजों में सुधार कर सकते हैं।
एम्प्लॉइज से जुड़ें
कंपनी में एम्प्लॉइज का संतुष्टि का स्तर पता करने के लिए आपको ओपन-डोर पॉलिसी और समर्पित टीम की मदद लेनी चाहिए। आपको एम्प्लॉइज के साथ जुड़ना चाहिए और दोतरफा संवाद को महत्व देना चाहिए। इससे आपको अपनी कंपनी के एम्प्लॉइज की जरूरतों का पता लग पाता है।
स्ांवाद करें
कंपनी की दिशा पता करने और एम्प्लॉइज के माध्यम से वैल्यू शामिल करने के लिए संवाद बहुत जरूरी है। आपको कंपनी में ऐसा कल्चर विकसित करना चाहिए कि हर व्यक्ति बड़े निर्णयों में शामिल हो सके। आपको एम्प्लॉइज के साथ बात करके फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ाने और टैलेंट को विकसित करने का ऑफर देना चाहिए।
मजा जोड़ें
काम करते-करते हर एम्प्लॉई बोर हो जाता है। ऐसे में आपको वर्कप्लेस को मजेदार स्थान बनाने का प्रयास करना चाहिए। ऑफिस ऐसा होना चाहिए, जहां हर व्यक्ति खुलकर अपने आप को अभिव्यक्ति कर सके। आपको सबके लिए मजेदार कार्यक्रमों का प्लान तैयार करना चाहिए। आपको इस तरह के कार्यक्रमों में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।


