Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Shadow over workplace is dissatisfaction
Career Guidance

Shadow over workplace is dissatisfaction

EEnvatX Team16 Oct 20262 min read
Shadow over workplace is dissatisfaction

वर्कप्लेस पर छाया है असंतोष

अगर वर्कप्लेस पर असंतोष होता है तो इससे पूरी टीम के काम पर नकारात्मक असर पडता हैं और प्रोडक्टिविटी बिगड सकती है। लीडर होने के नाते आपको इस स्थिति में कंपनी में असंतुष्टि के कारणों का पता करना चाहिए , नहीं तो स्थिति बिगड भी सकती है।

अंदर पता करें

पता करें कि वर्कप्लेस पर अंसतोष क्यों फैला हुआ है। इसके कई कारण हो सकते है। आपको कंपनी की नीतियों और पै्रक्टिसेज पर भी गौर करना चाहिए। अगर एम्प्लॉइज अपने काम से खुश नहीं है तो आप उन्हें कॅरियर मैपिंग उपलब्ध करवा सकते है। आप उन्हें इंटरनल जॉब पोस्टिंग के मौके भी दे सकते हैं।

फीडबैक लें

अगर एम्प्लॉइज की खुशियों का स्तर पता करना है तो किसी भी कंपनी के लिए ग्राउंड की हकीकत जानना बहुत जरूरी होता है। कंपनी सर्वे और टीम मैनेजमेंट एक्टिविटीज से आप वर्कप्लेस पर एम्प्लॉइज के संतुष्टि के स्तर का पता लगा सकते है। इससे आप चीजों में सुधार कर सकते है।

एम्प्लॉइज से जुडें

क्ंपनी में एम्प्लॉइज का संतुष्टि का स्तर पता करने के लिए आपको ओपन डोर पॉलिसी और समर्पित टीम की मदद लेनी चाहिए। आपको एम्प्लॉइज के साथ जुडना चाहिए और दोतरफा संवाद को महत्व देना चाहिए। इससे आपको अपनी कंपनी के एम्प्लॉइज की जरूरतों का पता लग पाता है।

संवाद करें

कंपनी की दिशा पता करने और एम्प्लॉइज के माध्यम से वैल्यू शामिल करने के लिए संवाद बहुत जरूरी है। आपको कंपनी में ऐसा कल्चर विकसित करना चाहिए कि हर व्यक्ति बडे निर्णयों में शामिल हो सके। आपको एम्प्लॉइज के साथ बात करके फ्लेक्सिबिलिटी बढाने और टैलेंट को विकसित करने का ऑफर देना चाहिए।

मजा जोडे

काम करते करते हर एम्प्लॉई बोर हो जाता है। ऐसे में आपको वर्कप्लेस को मजेदार स्थान बनाने का प्रयास करना चाहिए। ऑफिस ऐसा होना चाहिए , जहां हर व्यक्ति खुलकर अपने आप को अभिव्यक्त कर सके। आपको सबके लिए मजेदार कार्यक्रमों का प्लान तैयार करना चाहिए। आपको इसक तरह के कार्यक्रमों में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए।