Sikandra

सिकन्दरा
सिकन्दरा में आगरा से कुछ दूरी पर स्थित मुगल शासक अकबर का मकबरा हैं । इस मकबरे का निर्माण 1605 - 1613 ई. के दौरान हुआ । मकबरे का निर्माण स्वंय अकबर ने आरम्भ कराया था । यह हिन्दू, ईसाई, इस्लामिक, बौद्ध एवं जैन कला का सर्वोतम मिश्रण हैं । मकबरे में चार कोनों पर तीन मंजिली मीनारें हैं, जिन पर संगमरमर का काम हुआ हैं । मकबरे के चारों ओर खूबसूरत बगीचा हैं, जिसके बीच बरादी महल हैं । यह मकबरा पाँच मंजिला हैं, जो आज भी अत्यन्त सुन्दर दिखाई देता हैं ।


