So that the bad 'impressions'

ताकि खराब न जाए ’इंप्रेशन’
नए ग्राहकों को लुभाने के लिए अपना पहला इंप्रेशन सही बनाएं। कई बार कंपनियां अपना कुछ खास इंप्रेशन बनाने के चक्कर में ऐसी गड़बड़ कर जाती हैं कि लोग उन पर यकीन ही नहीं कर पाते। ऐसा करने से बचें। अपनी कंपनी के साथ नए क्लाइंट्स जोड़ने के लिए एंटरप्रेन्योर्स तरह-तरह के उपाय करते हैं, लेकिन अक्सर उनके इन प्रयासों में कुछ ऐसी गड़बड़ियां रह जाती हैं कि उनका यह पहला इंप्रेशन अच्छा बनने के बजाय काम को खराब कर जाता है। नतीजा यह होता है कि लोगों के मन में आपकी कंपनी के बारे में विश्वास बनने के बजाय एक अविश्वास की स्थिति पैदा हो जाती है। इसलिए जब भी नए लागों को अपने साथ जोड़ने का प्रयास करें तो आपको कुछ खास बातों का खयाल जरूर रखना चाहिए।
जबरन दोस्ती
जिन प्रमोशनल कॉल्स में कॉलर जबरन आत्मीयता दिखाने की कोशिश करते हैं, उनका नतीजा सकारात्मक नहीं आता। पहले बता दें कि आप फलां कंपनी से हैं और आपने पहली बार फोन किया है।
सीधा हो जवाब
कईं बार आपके संभावित क्लांइट्स आपकी सर्विस से जुड़े कुछ सवाल आपसे पूछते हैं। यहां अगर आप जवाबों को घुमाते रहते हैं तो अविश्वास पैदा होना स्वाभाविक है। इसलिए कोशिश करें कि जवाब सीधे और स्पष्ट हों।
गलत प्रचार
कईं बार नए क्लाइंट्स के बीच आपको लेकर अविश्वास की स्थिति उस समय पैदा हो जाती है, जब आप अपनी मार्केट पोजिशन को लेकर गलत प्रचार करते हैं।


