Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › General Knowledge › South America - Geographical Form
General Knowledge

South America - Geographical Form

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
South America - Geographical Form

दक्षिण अमेरिका

भौगोलिक स्वरूप

  1. दक्षिण अमेरिका संसार का चौथा सबसे बड़ा महाद्वीप है। यह दक्षिणी गोलार्द्ध में अवस्थित है। इसके कुल 12 देश हैं।
  2. इसके पश्चिमी में प्रशान्त महासागर, उत्तर एवं पूर्व में अटलाण्टिक महासागर, उत्तर में कैरीबियन सागर तथा पनामा नहर, पश्चिम में प्रशान्त महासागर तथा दक्षिण में अण्टार्कटिका महाद्वीप स्थित हैं।
  3. दक्षिण अमेरिका में भूमध्य रेखा इक्वेडोर, कोलम्बिया और ब्राजील से होकर गुजरती है। यहाँ दो स्थलरूद्ध देश हैं बोलीविया एवं पराग्वे।
  4. तिएरा-डेल-क्यूगो द्वीप पर चिली और अर्जेण्टीना दोनों देशों का स्वामित्व है। इस द्वीप को मुख्य भूमि से मैगलेन जलसन्धि अलग करती है।
  5. दक्षिण अमेरिका की एण्डीज पर्वतमाला विश्व की सबसे ऊँची श्रृंखला है। ये नवीन वलित पर्वत है। इसका सर्वोच्च शिखर एकांकागुआ है। बोलीविया का पठार इसी का भाग है। टिटिकाका झील इसी पठार पर अवस्थित है।
  6. इक्वेडोर में स्थित कोटोपैक्सी संसार की सबसे ऊँचा सक्रिय ज्वालामुखी है। यहाँ की उरूग्वे, पराग्वे व पराना नदियों के सम्मिलित द्रोणी या डेल्टाई भाग को ’ला-प्लाटा कहते हैं।
  7. अमेजन नदी एण्डीज से निकलती है और ब्राजील को पार करती हुई अटलांण्टिक महासागर में गिरती है। एन्जिल जल प्रपात संसार का सबसे ऊँचा जल प्रपात है।

निवासी एवं मानवीय संसाधन

  1. दक्षिणी अमेरिका महाद्वीप का जनघनत्व 21.4 प्रति व्यक्ति वर्ग किमी है। सर्वाधिक जनघनत्व वाला देश इक्वेडोर है। जनसंख्या की दृष्टि से इसका विश्व में चौथा स्थान है।
  2. सबसे कम जन घनत्व वाला देश उरूग्वे है। यहाँ की प्रमुख भाषाएँ पुर्तगीज, स्पेनिज, अंग्रजी, डच और कैरिबियन हैं।
  3. यहाँ पर बोरो (अमेजन बेसिन) तथा रेड इण्डियन जनजाति पाई जाती है।

प्राकृतिक वनस्पति एवं जलवायु

  1. अमेजन द्रोणी विषुवत वृत्त के निकट है अतः यहाँ विषुवतीय वर्षा वन पाए जाते हैं, जिन्हें सेतवास कहते हैं।
  2. यहाँ उष्ण कटिबन्धीय घास भूमि को ओरिनोको नदी द्रोणी में लानोस तथा ब्राजील के मध्यवर्ती भाग में कैम्पोस कहते हैं।
  3. उत्तरी क्षेत्र में सवाना (उष्ण कटिबन्धीय) घास भूमि है। पेण्टागोनिया मरुस्थल, अटाकामा मरुस्थल, दक्षिण पेरू और उत्तरी चिली विस्तृत है। मरुस्थलीय जलवायु, महासागरीय जलवायु, शीतोष्ण कटिबन्ध जलवायु आदि विद्यमान है।
  4. शीतोष्ण घास भूमि अर्जेण्टीना के मध्य भाग में पाई जाती है। इन्हें ’पम्पास’ कहा जाता है। यहाँ पश्चिमी पर्वतों के क्षेत्र में वृष्टि छाया क्षेत्र शामिल होता है।

अर्थव्यवस्था

  1. दक्षिण अमेरिका का मात्र 10% भाग ही कृषि योग्य है। गेहूँ और मक्का दक्षिण अमेरिका की प्रमुख फसलें हैं। अर्जेण्टीना और चिली गेहूँ के प्रमुख उत्पादक देश हैं।
  2. ब्राजील, कोलम्बिया और इक्वेडोर संसार में कहवे का सबसे बड़े उत्पादक हैं।
  3. अधिकांश पशुपालन अर्जेण्टीना, उरूग्वे और ब्राजील के अर्द्ध नम भागों में होता है। भेड़ पालन के प्रमुख क्षेत्र अर्जेण्टीना और चिली में हैं। माँस की डिब्बा-बन्दी तथा माँस का प्रसंस्करण अर्जेण्टीना का प्रमुख उद्योग है।
  4. खनिज तेल के विशाल भण्डार वेनेजुएला और त्रिनिदाद तथा टोबैगो द्वीपों में है। अटाकामा मरुस्थल में नाइट्रेट के बहुत बड़े भण्डार हैं। चिली को ’ताँबे की राजधानी’ कहा जाता है।

मानव विकास

  1. वर्ल्ड हैप्पीनेस इण्डेक्स 2017 में दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के प्रमुख देश-चिली को 20वाँ स्थान, ब्राजील को 22वाँ अर्जेण्टीना को 24वाँ एवं उरूग्वे को 28वाँ स्थान प्राप्त है।
  2. मानव विकास सूचकांक 2017 में चिली 38वाँ,अर्जेण्टीना 45वाँ तथा, उरुग्वे को 45वाँ स्थान प्राप्त है। यह उच्च स्थानों पर है। मानव विकास सूचकांक में निम्न पर गुयाना (127वें), बोलीविया (118वें) और पराग्वे (110वें) हैं।