Special for Employees

एम्प्लॉइज के लिए करें खास
मौजूदा दौर में हर एम्प्लॉई चाहता है कि वर्कप्लेस पर उसे काम के बदले वेतन के साथ एक अच्छा अहसास भी मिले । अब आप भी अपने एम्प्लॉइज के लिए कर सकते है कुछ खास काम ।
चुनौंती दें
अगर आप एम्प्लॉइज को हमेशा ऊर्जावान बनाए रखना चाहते हैं तो उन्हें नई चुनौंतियां देना शुरू करें या कोई समस्या हल करने के लिए कहें । जब एम्प्लॉइज को बडी जिम्मेदारी देते हैं तो वे ज्यादा लगन से काम करने लगते हैं ।
पुरस्कार दें
कंपनी के एम्प्लॉइज को अच्छा महसूस करावने के लिए आप उन्हें बेहतर प्रदर्शन पर पुरस्कृत कर सकते हैं । सिर्फ साल में एक बार प्रमोशन देने की बजाय अगर आप पूरे साल अलग -अलग मौकों पर कर्मचारियों को रिवार्ड देते हैं तो इसका पॉजिटिव असर होता हैं ।
विश्वास पैदा करें
आपको वर्कप्लेस पर पारदर्शिता का माहौंल पैदा करना चाहिए । अपने टीम मेंबर्स से कोई बात छुपानी नहीं चाहिए । आपको एम्प्लॉइज के अंदर विश्वास पैदा करना चाहिए । एम्प्लॉइज के लिए मैनेजर ही सब कुछ होता है । ऐसे में आपको कभी भी उनका विश्वास नहीं तोडना चाहिएए बल्कि उनकी हर समस्या को सुलझाने का प्रयास करना चाहिए । इससे एम्प्लॉइज भी कंपनी के प्रति अपनी जिम्मेदारियां का सही तरह से निवर्हन करने लगता है । बडे फैसले लेने से पहले एम्प्लॉइज से विचार - विमर्श करना चाहिए ।
रोल को समझाएं
हर एम्प्लॉई जानना चाहता है कि वह जो काम कर रहा हैंए कंपनी के लिए उसकी वैल्यू क्या है । चाहे इंजीनियर हो या सेल्स प्रोफेशनलए हर कोई वैल्यू चेन में अपनी पोजीशन को समझना चाहता है । आपको हर एम्प्लॉई को बताना चाहिए कि संस्थान को आगे ले जाने में उसका कितना महत्व है । इससे एम्प्लॉई प्रोत्साहित होता है ।
स्किल्स में करें निवेश
टीम के हर सदस्य की कमियों और खूबियों के बारे में पता हो । इससे उन्हें अपनी कमियों को दूर करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं और खूबियों का सही इस्तेमाल कर सकते हैं । हर इंसान से गलती होती है । इसलिए किसी एम्प्लॉई से गलती होने पर डांटने के बजाय सुधार करने के लिए प्रेरित करें ।


