Spot identification

मौके की पहचान
सही मौके पर शुरू बिजनेस की सफलता के चांस ज्यादा होंगे। कोई भी नया बिजनेस अचानक शुरू न करें। अगर इसकी शुरूआत के लिए सही मौका पहचान लेते हैं, तो इसके सफल होने की संभावनाएं अधिक हो जाती हैं। ठीक इसी तरह जब आप अपने पुराने बिजनेस को विस्तार देने की सोचते हैं, तो उसके लिए भी सही मौके की पहचान आनी चाहिए। कुछ बातों पर गौर करके मौका पहचान सकते हैं।
क्या है कमी
कई बार हम ऐसे बिजनेस में उतरतें हैं, जिसमें पहले से ही कई लोग होते हैं। एक अलग पहचान बनाने के लिए इस क्षेत्र की कमी पहचानें। देखें कि मौजूदा कंपनीज क्या समस्या दूर नहीं कर रही ? या कस्टमर्स की कौनसी उम्मीद पूरी नहीं हो पा रही?
क्या है खासियत
क्षेत्र की कमी पकड़ में आने के बाद देखें कि क्या आप उसका समस्या का हल लोगों को दे रहे हैं? औरों से अलग करने वाली खासियत पहचानें और भुनाएं।
क्या है डिमांड
बिजनेस में उतरने से पहले मांग पर गौर करें। मांग शॉर्ट टर्म है या लॉन्ग टर्म? डिमांड का टर्म? डिमांड का ट्रेंउ देखकर उतरेंगे तो फायदे में रहेंगे।
क्या है तैयारी
पहले से ’आक्यूपाईड’ क्षेत्र में उतर रहे हैं, तो स्पर्धा होगी ही। प्रतियोगियों के समक्ष टिकने कर रणनीति बनाकर शुरूआत करें।


