Spread is not scatter

प्रसार है बिखराव नहीं
पूरी तैयारी के साथ किया गया बिजनेस का प्रसार आपके लिए कई नई रास्ते खोलता है।
बिजेनस का प्रसार मूल कंपनी की सफलता का ही प्रतिबिंब होता है। इसे भी मूल कंपनी की तरह सफल बनाने के लिए आपको पर्याप्त रिसर्च और मेहनत करनी होगी। आपकी मूल कंपनी सफल है , ऐसा देखकर आप अपने बिजनेस के प्रसार की सफलता को तय नहीं मान सकते। इस प्रसार को एक नए काम की ही तीह देखें तभी यह प्रसार रहेगा , वर्ना बेवजह आपकी कंपनी का बिखराव लगने लगेगा।
कैसा है प्रसार
बिजनेस प्रसार दो तरह का हो सकता हैं। एक तो आप मूल काम ही विस्तार करेंगें इसमें आप स्टोर्स की संख्या बढा सकते है। दूसरा आप मूल काम के अलावा दूसरे कामां में हाथ आजमाना शुरू करते है। प्रसार का भी प्रकार सही तरह से सोच.समझकर चुनें।
डिमांड का अध्ययन
यदि आप किसी क्षेत्र विशेष में अपना स्टोर खोलने का सोच रहे हैं, तो सबसे पहले वहां अपने प्रोडक्ट्स की डिमांड का अध्ययन कर लें। इस क्रम में आपको मार्केट कंपीटिशन का भी पूरा अध्ययन होगा।
काम का स्कोप
यदि आप मूल काम से जुडी चीजों का नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं , तो इसका स्कोप खोजिए। उदाहरण के लिए ब्यूटीपार्ल्र अपने यहां कॉस्मैटिक्स बेचे।
संसाधन का प्रबंधन
आप चाहे नए स्टोर खोलें या पुरानों में नया काम शामिल करें , अपने संसाधनों का प्रबंधन करके चलेंं। नए काम के लिए श्रमशक्ति का पर्याप्त प्रबंधन करें , वर्ना नुकसान होगा।


