Statue of unity Famous For Sardar Vallabhbhai Patel

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी
गुजरात सरकार द्वारा प्रस्तावित भारत के पहले उप प्रधानमन्त्री व पहले गृह मन्त्री सरदार वल्लभभाई पटेल का स्मारक है जो 31 अक्टूबर 2014 से निर्माणधीन है। यह 182 मी ऊँची सरदार पटेल की प्रतिमा वडोदरा के निकट नर्मदा नदी पर साधू बेट नामक टाप पर बनाई जा रही है। इसका निर्माण पूरा होने पर यह विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा होगी वर्तमान में विश्व की सबसे ऊँची प्रतिमा चीन में स्थित सि्ंप्रग टेम्पल बुद्ध है जो 152 ऊँची है। इसकी निर्माणकर्ता कम्पनी एल एण्ड टी है।


