Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Stay in office
Career Guidance

Stay in office

EEnvatX Team16 Oct 20262 min read
Stay in office

ऑफिस में सलीके से रहें

हर कंपनी प्रोफेशनल्स के लिए अपनी वर्क पॉलिसी में कुछ न कुछ छूट देती है, पर आपको भी एक अच्छा एम्प्लॉई बनने के लिए कुछ गोल्डन रूल्स का पालन करना चाहिए। इससे ऑफिस में अच्छी छवि बनेगी।

सही पहनावे पर ध्यान दें

कुछ कंपनियां में ड्रेस कोड लागू होता है, तो कुछ में ड्रेस कोड में छूट होती है। आपको वर्कप्लेस पर अपने पहनावे का ध्यान रखना चाहिए। ऑफिस वियर्स प्रोफेशनल होने चाहिए। आपके पहनावे से ऐसा संदेश नहीं जाना चाहिए कि आप लापरवाह किस्म के इंसान है।

आई कॉन्टैक्ट बनाएं

अगर कोई व्यक्ति आपसे बात कर रहा है और आप कम्प्यूटर या फोन में लगे हुए हैं तो यह उसका अनादर माना जाता है। जब कोई व्यक्ति आपसे बात करे तो इधर उधर देखने के बजाय उस व्यक्ति से आई कॉन्टैक्ट बनाए रखें। आई कॉन्टैक्ट रखने पर आप वर्कप्लेस पर कॉन्फिडेंट भी नजर आते है।

भाषा का रखें खयाल

वर्कप्लेस पर आपको सही समय पर सही शब्दों और टोन का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको बात बात में गुस्सा नहीं करना चाहिए और न ही चिल्लाना चाहिए। आपको हर व्यक्ति से सम्मान के साथ बात करनी चाहिए। शब्दों को चयन काफी सोच समझकर करना चाहिए । अगर आपकी भाषा खराब होगी तो छवि भी खराब हो जाएगी।

समय पर पहुंचें

वर्कप्लेस पर समय पर पहुंचें । मीटिंग और अप्वॉइटमेंट में लेट न हों। किसी व्यक्ति का समय खराब करना काफी गलत आदत है। आपको अपने समय की प्लानिंग इस तरह से करना चाहिए कि दूसरे लोग आपका इंतजार न करते रहें। आपको टू डू लिस्ट बनाकर उसे सही तरह से फॉलो करना चाहिए।

रेस्पॉन्सिव रहे

वर्कप्लेस पर काम के दौरान कई बार कॉल नहीं उठा पाते या इठमेल चेक नहीं कर पाते ,पर समय मिलते ही आपको कलीग्स और बॉसेज के ईमेल्स और कॉल्स का जवाब देना चाहिए। अगर लोगों को सही समय पर जवाब नहीं देते हैं तो बाद में इसका संपर्क बनाए रखने पर ही आपकी अच्छी छवि बनेगी।