Stop Burnout Between Amnows

एम्लॉइज के बीच बर्नआउट को रोकें
आजकल हर कंपनी में काम का इतना ज्यादा प्रेशर है कि एम्प्लॉइज पर मानसिक दबाव में आ जाते हैं और परेशान रहने लगते हैं। जानते हैं कि सीनियर मैनेजमेंट किस तरह से अपने एम्प्लॉइज के बर्नआउट को रोक सकता है -
सहानुभूति दर्शाएं
हर एम्प्लॉईज के अपने सपने और वैल्यूज होती है। अगर आप किसी एम्प्लॉई के प्रति सहानुभूति दर्शाना चाहते हैं तो सबसे पहले उसके साथ संवाद स्थापित करें। अगर एम्प्लॉई को लगता है कि सीनियर मैनेजमेंट को उसकी परवाह है तो काम की चुनौतियां कम होने लगती हैं। इससे एम्प्लॉइ अर्थपूर्ण काम करने लगता है। इससे एम्प्लॉई का तनाव भी काफी कम हो जाता है।
क्षमता बढ़ाएं
सीनियर मैनेजमेंट को एम्प्लॉइज के जीवन को बेहतर और तनाव मुक्त बनाने पर फोकस करना चाहिए। इसके लिए प्रक्रिया, सिस्टम और प्रेक्टिस को आसान बनाने की कोशिश करनी चाहिए। उन्हें टीम की क्षमता बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। इसके लिए कार्यशालाएं आयोजित करवाई जा सकती हैं।
उदाहरणों की मदद लें
आपको मैनेजर होने के नाते अपनी टीम के सदस्यों के सामने अपना उदाहरण पेश करना चाहिए। आपको वर्क टाइमिंग और वर्कलाइफ बैलेंस के अच्छे उदाहरण दर्शाने चाहिए। आपको पता लगाना चाहिए कि टीम के एम्प्लॉई कंपनी के बारे में क्या महसूस कर रहे हैं। आपको इसके अनुरूप वर्क कल्चर में कुछ बदलाव भी करने चाहिए।
चुनौतियां पेश करें
आपको अपने एम्प्लॉइज को मोटिवेट रखने के लिए उनके रोल्स में लगातार चुनौतियां देनी चाहिए। आपको वास्तविक लक्ष्य तैयार करने चाहिए और उन्हें पूरा करने में टीम के सदस्यों की मदद करनी चाहिए। आपको उन्हें लक्ष्य प्राप्त करने की खुशी महसूस करने का माहौल देना चाहिए। इससे तनाव खत्म हो सकता है। आपकोउन्हें नई-नई स्किल्स सिखानी चाहिए।
सफलता की प्रशंसा करें
आपको प्रोडक्टिव टीम बनाने के लिए टीम मेंबर्स की सफलता पर प्रशंसा करनी चाहिए। प्रशंसा से हर व्यक्ति को खुशी मिलती है। आप चाहें तो उन्हें बधाई का ईमेल भी भेज सकते हैं। इस तरह के बूस्टअप से आप टीम के एम्प्लॉई को कंपनी के साथ जोड़कर रखते हैं और वह उत्साहित भी रहता है।


