Sukhoi - 30 MKI

सुखोई - 30 एमकेआई
भारतीय वायु सेना में शामिल सुखोई - 30 एमकेआई लड़ाकु विमान का निर्माण रूस द्धारा किया गया हैं ।यह बहुउपयोगी लड़ाकु विमान रूसी सैन्य विमान निर्माता सखोई तथा भारत के हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के सहयोग से बना हैं । इससे विभिन्न प्रकार की 12 मिसाइलें दागी जा सकती हैं । वर्ष 2002 में इसे भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया । इसकी मारक क्षमता 3000 किमी हैं तथा 4000 क्रिगा भार ले जाने में सक्षम हैं । यह विमान हवा में ईंधन भर सकता है, इसकी गति 2600 किमी / घण्टा हैं तथा भविष्य में इसे बह्मोस प्रक्षेपास्त्र से लैस किया जाएगा ।


