General Knowledge
Suspense Rule

शक शासन
- शक मूलत : सीरिया के उतर में निवास करने वाली जाति थी । वे बोलन दर्रे से भारत आए थे । भारतीय स्त्रोंतो में शको को सीथियन नाम दिया गया हैं ।
- 161 ई. पू. में यू - ची नामक एक मध्य एशियाई जाति ने शकों को इनके निवास स्थान सरदरिया नदी इलाके से खदेड़ दिया था ।
- प्रथम शक शासक मोगा या माऊस था । उसकी राजधानी तक्षशिला थी । सिक्को के आधार पर उसका साम्राज्य पुष्कलावतीए कपिशा तथा पूरब में मथुरा तक विस्तृत था ।
- महाराष्ट्र के पश्चिमी शक शासक में क्षहरात वशं का नहपान सबसे प्रसिद्ध शासक था । नहपान ने अपने सिक्कों में अपने को राजा लिखा हैं । इसके सिक्के अजमेर से नासिक तक मिलते हैं ।
- मालवा के शासक ने 58 ई. पू. में शक शासकों को पराजित कर विक्रमादित्य की उपाधि धारण की तथा 57 ई. पू. में विक्रम संवत की शुरूआत की ।
- रूद्रदामन ( 130 - 150 ई. ) भारत में शकों का सर्वाधिक प्रसिद्ध शासक था । इसने अपने समकालीन शातकर्णी द्धितीय ( विशिष्टीपुत्र पुलुमावि ) को दो बार पराजित किया था ।
- रूद्रदामन ने सुदर्शन झील की मरम्मत कराई । इस झील का निर्माण मौर्य काल में हुआ था । इसके समय सौराष्ट्र प्रान्त का शासक सुविशाख था ।
- रूद्रदामन संस्कृत का बड़ा प्रेमी था । उसने ही सबसे पहले विशुद्ध संस्कृत भाषा में लम्बा अभिलेख ( गिरनार अभिलेख ) प्राकृत भाषा में रचित थें ।


