Taj Mahal

ताजमहल
ताजमहल उतर प्रदेश के आगरा में यमुना नदी के तट पर अवस्थित हैं । इसका निर्माण मुगल शासक शाहजहाँ ने अपनी बेगम मुमताज महल की स्मृति में कराया था । इसका निर्माण 1632 ई. शुरू हुआ तथा 1648 ई. में पूर्ण हुआ । इस इमारत की वास्तु शैली फारसी, तुर्की, भारतीय एवं इस्लामी वास्तुकला के घटको का सम्मिश्रण हैं । इसके वास्तुकार अहमद लाहौरी थें । यह इमारत सफेद संगरमर से निर्मित है, जो एक वर्गकार नींव पर आधारित हैं । इस इमारत के प्रांगण में चार मानारें हैं । 1983 में युनेस्को द्धारा इसे विश्व विरासत स्थल सूची में शामिल किया गया ।


