Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Take full advantage of networking events
Career Guidance

Take full advantage of networking events

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Take full advantage of networking events

नेटवर्किंग इवेंट का पूरा फायदा लें

नेटवर्किंग इवेंट्स नए लोगों से मिलने और अपना प्रोफेशनल कॉन्टैक्ट बेस बढ़ाने के लिए काफी उपयोगी होते हैं। लेकिन इस तरह के प्रोग्राम्स में सिर्फ हाथ मिलाने और बिजनेस कार्ड्स एक्सचेंज करने से काम नहीं चलेगा। जानते हैं कि किस तरह से आप नेटवर्किंग इवेंट्स की मदद से प्रोफेशनल रिलेशन्स का निर्माण कर सकते हैं -

अपनी रिसर्च करें

आपको स्पीकर और प्रोग्राम अटैंड करने वाले लोगों का बैकग्राउंड पता करना चाहिए। आपको इस तरह के इवेंट्स में मुख्य लोगों को खोजना चाहिए। आपको उन लोगों के लिंक्डइन प्रोफाइल्स पर जाकर पहले ही उनके काॅमन कनेक्शन्स और रुचियों का पता करना चाहिए।

आप वहां क्यों हैं

आपके पास नेटवर्किंग इवेंट में शामिल होने का पुख्ता कारण होना चाहिए। हर किसी के पास इस तरह के प्रोग्राम्स में शामिल होने का खास कारण होता है। इस तरह के प्रोग्राम्स में शामिल होने पर आपको खास फायदा पहुंचना चाहिए। हो सकता है कि आप खास फील्ड में महारत हासिल करना चाहते हों या नौकरी के लिए लोगों से संपर्क स्थापित करना चाहते हों, हो सकता है कि किसी खास व्यक्ति से मिलने की प्लानिंग कर रहे हों।

दूसरों पर फोकस करें

नेटवर्किंग के अवसर को सबसे ज्यादा फायदेमंद बनाने के लिए उन लोगों के पास बैठें, जिन्हें आप न जानते हों। उनके साथ प्रोफेशनल कहानियां शेयर करें। इस तरह आप नए कॉन्टैक्ट्स के साथ संपर्क बनाएं। मीटिंग में नए लोगों के साथ उन पर फोकस करते हुए बात करें।

अपना प्रभाव छोड़ें

इस तरह के इवेंट्स में लोगों के साथ घुलने-मिलने के लिए जरूरी है कि आप अपना अच्छा प्रभाव छोड़ें। नेटवर्किंग इवेंट में अच्छा पॉश्चर रखें, मुस्कुराते रहें और लोगों की निगाह में रहें। अपने प्रोफेशनलिज्म और पर्सनेलिटी का ऐसा कॉम्बिनेशन तैयार करें कि हर कोई आपकी ओर आकर्षित हो।

फॉलोअप करें

आप जिन लोगों से नेटवर्किंग इवेंट में मिले हैं, उनके नियमित संपर्क में रहने का प्रयास करें। अगले 48 घंटे में उन लोगों से एक बार जरूर मिलें। आप उन लोगों के साथ ऐसी जानकारी साझा करें, जो उनके लिए उपयोगी हो। इस तरह आप साझा फायदे के लिए मिलकर काम करने की दिशा में आगे बढ़ेंगे।