Take the Challenge Project

चैलेंजिंग प्रोजेक्ट अपने हाथ में लें
वर्कप्लेस पर चैलेंजिंग प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए काफी प्रयत्न करना पड़ता है। अगर आपके पास एक प्लान है, आप उसे सही तरह से फॉलो करते हैं, अपने संसाधनों और टीम की क्षमताओं को जानते हैं, टाइमलाइन का पालन करते हैं तो आप अपने प्रोजेक्ट को पूरा कर सकते हैं। जानते हैं इसी तरह की अन्य बातें -
प्रोजेक्ट को परिभाषित करें
प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले आपको इसके बारे में पूर तरह से विचार करना चाहिए। समस्या को सही तरह से समझें और जानें कि आप अंत में किस तरह का परिणाम चाहते हैं। इसके स्कोप के बारे में विचार-विमर्श करें। इससे प्रोजेक्ट को सही परिभाषित कर पाएंगे।
सही टीम का चुनाव करें
किसी भी चैलेंजिंग प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आपके पास एक अच्छी टीम होनी चाहिए। अगर आपके पास अच्छी टीम नहीं होगी तो आप प्रोजेक्ट को सही तरह से एग्जीक्यूट नहीं कर पाएंगे। आपको अपनी कंपनी में हर व्यक्ति की सही जगह पता होनी चाहिए।
समय को मैनेज करें
किसी भी प्राजेक्ट को अच्छी तरह से एग्जीक्यूट करने के लिए आपको उपलब्ध समय को मैनेज करना होगा। टाइम मैनेजमेंट से आप संसाधनों का प्रभावी तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। टाइम मैनेजमेंट की कला-सीखें। आपको काम से जुड़ी हर यूनिट को निश्चित टाइम फ्रेम में प्रोजेक्ट करने के बारे में सिखना चाहिए।
मदद लें
आपको अनुभवी एम्प्लॉइज से प्रोजेक्ट के बारे में सलाह लेनी चाहिए। आपको उनके नजरिये का फायदा हो सकता हे। हर विभाग की काम करने की स्टाइल अलग होती है। जरूरत पड़ने पर आपको सीनियर्स की मदद लेनी चाहिए। आपको मशीनरी, मैटेरियल, प्रोपर्टी और टेक्नोलॉजी जैसे संसाधन संस्थान से ही प्राप्त कर सकते है।
भविष्य के बारे में सोचें
अगर आप अपने मौजूदा प्रोजेक्ट के बारे में रणनीति बना रहे हैं तो आपको इसके भविष्य के बारे में भी जरूर विचार करना चाहिएर। समय निकालकर पता करें कइस प्रोजेक्ट के खत्म होने पर परिणामस्वरूप स्थिति किस तरह की हो सकती है। आपके पास प्लान बी होना चाहिए, ताकि प्लान ए के फेल हो जाने की स्थिति में आपको चीजों को मैनेज कर सकें।


