Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › Take Your Performance Review With Clients
Career Guidance

Take Your Performance Review With Clients

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Take Your Performance Review With Clients

क्लांइट्स से जरूर लें अपना परफॉर्मेंस रिव्यू

आपके विजनेस और आपके बारे में अपने क्लाइंट्स से रिव्यू जरूर लें। सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू से आप खुद में हो रहे सुधार को बढ़ावा दे सकते हैं और यह क्लांइट्स के साथ आपके रिश्तों को भी मजबूत करता है। बिजनेस चाहे किसी भी तरह का हो या किसी भी आकार का हो, उसे सफलतापूर्वक चलाने के लिए परफॉर्मेंस रिव्यू का अहम योगदान होता है। दूसरे बिजनेस की तरह क्लाइंट-सर्विस पर आधारित बिजनेसेज को भी अपनी बेहतरी के लिए क्लाइंट्स को भी अपनी बेहतरी के लिए क्लांइट्स से अपना सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू के बारे में पूछना चाहिए। इन तरीकों से आप क्लांइट सेटिस्फेक्शन सर्वे के जरिए रिश्ते मजबूत कर सकते हैं -

अपनी कमिटमेंट दिखाएं

जब आप अपने क्लांइट्स से कंपनी के परफॉर्मेंस रिव्यू के बारे में पूछते हैं, तो इससे आपकी कमिटमेंट का पता चलता हैं, आपके क्लाइंट्स को अहसास होता है कि आप वाकई उनसे किए गए वादों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्हें लगता है कि उनका फीडबैक आपके लिए अहम है।

रिस्क को पहचानें

क्लाइंट्स का सर्वे करने का एक सबसे महत्वपूर्ण फायदा यह भी है कि इससे आपको उन बातों का पता चलता है जिन पर आपको वाकई ध्यान देने की जरूरत है। इन बातों का पता न चलने के कारण क्लाइंट्स के साथ रिश्ते बिगड़ सकते हैं।

आगे की योजना बनाएं

सर्वे के जवाब मिलने के बाद आपको उनका विश्लेषण करने की जरूरत होती है। इसी विश्लेषण के आधार पर आप अपने बिजनेस के लिए आगे की योजना बना सकते हैं जिससे आपके और क्लाइंट्स के बीच का रिश्ता मजबूत हो।