Tawang Famous For Monastery

तवांग
यह अरुणाचल प्रदेश की उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थित एक जिला मुख्यालय है। प्राकृतिक रूप् से बेहद खूबसूरत यह शहर पर्यटकों में ’छुपे हुए स्वर्ग’ के नाम से काफी लोकप्रिय है। यह शहर प्राकतिक सुन्दरता और अपने बौद्ध मठों के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। यहीं पर एशिया का सबसे बड़ा मठ ’तवांग मठ’ भी है, जिसका निर्माण 1680-81 ई. में मेराक लामा लोड्रे ग्यात्सो ने कराया था। पूरे देश में अपने प्रकार का यह अकेला बौद्ध मठ है। तवांग में मोनपा जाति के आदिवासी रहते हैं। यह जाति मंगोलों से सम्बिंन्धत है।


