Tech career will get success

टेक कॅरियर में मिलेगी सफलता
आज के दौर में आईटी प्रोफेशल्स को खुद को बेहतर साबित रखने के लिए लगातार अपने स्किल सेट्स पर काम करना पडता है। आईटी इंडस्ड्री तेजी से एडवांस हो रही है। इसलिए टेक्नोलॉजी कॅरियर में बने रहने के इन मार्गो पर गौर करें।
अप - टू डेट रहें
आपको लेटेस्ट ट्रेडंस के बारे में खुद को अपडेट रखना चाहिए। आज के दौर में आईटी प्रोफेशनल्स को फ्लेक्सिबल रहना भी बहुत जरूरी है। खुद की ग्रोथ में निवेश करने से आपको टेक्नोलॉजी के फील्ड में बने रहने में मदद मिलेगी।
स्किल सेट्स को शार्प करें
टेक कॅरियर में खुद की डिमांड बनाए रखने के लिए आपको लगातार अपने स्किल सेट्स को शार्प करते रहना चाहिए।
कोडिंग से ज्यादा करें
आपकी अपने मौजूदा समय के हिसाब से काम करना चाहिए और खुद में बदलाव करने चाहिए। आज के दौर में सिर्फ कोडिंग से काम नहीं चलता है। अब आपको कोडर से ज्यादा बनने का लक्ष्य तय करना चाहिए। अब फुल स्टैक इंजीनियर की डिमांड है। अब इंजीनियर के रूप में डवलप ,टेस्ट ,ऑपरेट और डिलीवर करने वाले व्यक्ति का महत्व ज्यादा है।
सेल्फ कोचिंग का इस्तेमाल
टेक्नोलॉजी कॅरियर में फॉर्मल ट्रेनिंग की तरह सेल्फ कोचिंग का भी बहुत महत्व है। अच्छी कंपनियां आपको आने वाली आईटी ट्रेड्स के बारे में ऐसे लर्निग प्लेटफॉर्म ऑफर करती हैं, जहां ई मॉड्यूल, मेंटर प्रोग्राम ,इंटरनल स्किल कम्यूनिटिज ,वर्कशॉप और सेशन्स का कॉम्बिनेशन मौजूद हो।
रूचि दर्शाएं
टेक्नोलॉजी इंडस्ड्री में होने वाले बदलावों पर ही निगाह रखना ही काफी नहीं है, टापको इसमें से अपनी रूचि की चीजों की पूरी जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। आपको सीखने और नई स्किल्स विकसित करने के प्रति अपना उत्साह दर्शाना चाहिए। अगर आप टेक्नोलॉजी के फील्ड में रूचि नहीं रखते हैं तो सफलता नहीं मिलेगी।


