Tejas

तेजस
तेजस हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड द्धारा विकसित किया गया हल्का लड़ाकू विमान हैं । इस विमान को लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट के रूप में जाना जाता हैं । आरम्भ में इसका नाम फाल्कन विमान था परन्तु वर्ष 2003 में अटल बिहारी वाजपेयी ने इसे तेजस नाम दिया था । यह एक सीट और एक जेट वाला विमान हैए जो सभी मौसमों में उड़ान भरने के सक्षम हैं । साथ ही यह हवा से हवा हवा से जमीन व हवा से समुद्र में मार करने में सक्षम हैए इसने पहली उड़ान वर्ष 2001 में भरी थी तथा जनवरीए 2015 में इसे भारतीय वायु सेना में शामिल कर लिया गया ।


