Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › General Knowledge › Thaneswar Famous For Tempal
General Knowledge

Thaneswar Famous For Tempal

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
Thaneswar Famous For Tempal

थानेश्वर (थानेसर)

यह हरियाणा राज्य के कुरूक्षेत्र जिले में सरस्वती घग्गर नदी के तट पर स्थित हरियाणा का एक ऐतिहासिक नगर ओर हिन्दुओं का तीर्थ है। प्राचीनकाल में स्थानेश्वर के नाम से प्रसिद्ध यह शहर गुप्त काल के बाद पुश्यभूति वंश की राजधानी था। वर्तमान में थानेश्वर शहर एक प्राचीन टीले पर स्थित है, जिसे ’हर्ष का टीला’ कहा जाता है। पौराणिक महत्व के इस शहर में स्थानेश्वर महादेव मन्दिर भी स्थित है जिसके बारे में यह मान्यता है कि इस मन्दिर का निर्माण उस स्थान पर किया गया जिय स्थान पर पाण्डवों ने महाभारत के युद्ध में विजय प्राप्त करने के लिए भगवान शिव की उपासना की थी।