Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › The advantage is in cross promotion
Career Guidance

The advantage is in cross promotion

EEnvatX Team16 Oct 20261 min read
The advantage is in cross promotion

क्रॉस प्रमोशन में है फायदा

कम लागत में प्रभावी प्रचार का तरीका साबित होता है क्रॉस प्रमोशन

किसी ब्यूटी पार्लर में यदि आप किसी कंपनी के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स का प्रमोशन कर रहे है, तो यह होगा क्रॉस प्रमोशन

प्रचार करते हुए दो चीजें ध्यान में रखना बहुत जरूरी होता है। पहली तो यह कि आपकी बात उन लोगों तक पहुंचनी चाहिए, जिन तक आप पहुचाना चाहते हैं और दूसरी यह है कि आपका प्रचार आपके तय बजट मे हो जाना चाहिएं ।इन दोनों ही चीजों को ध्यान में रखते हुए क्रॉस प्रमोशन सबसे बढिया विकल्प है। इसमें एक बिजनेस के कस्टमर्स के आगे किया जाता है संबंधित बिजनेस का प्रचार।

क्लाइंट होगें समान

क्रॉस प्रमोशन का सबसे बडा लाभ यह होता है कि इसमें आपका संदेश टारगेट ऑडियंस तक पहुचने को लेकर कोई उलझन नहीं रहती। चूंकि आप दोनों के टारगेट ऑडियंस एक ही समान होते है, इसलिए आपका संदेश उन्ही तक जाता है, जिन तक आप पहुचाना चाहते है।

कम लगेगा खर्च

क्रॉस प्रमोशन में आपका खर्च अलग से किए जा रहे प्रमोशन की तुलना में काफी कम आता है। इनमें ऐसी व्यवस्था होती है कि आप मेरे बिजनेस का प्रचार करो और मै आपके बिजनेस का प्रचार करूगा। इस तरह कम बजट में काम हो जाता है।

नेटवर्क का लाभ

क्रॉस प्रमोशन में जब आप अपने फील्ड के दूसरे बिजनेसेज से जुडते है तो उनकी नेटवर्किग का फायदा आपको भी होता है। आप उनके क्लाइंट्स के संपर्क में आते है और उनके सप्लायर्स के भी। यह एक तरह से नेटवर्किंग मंच बन जाता है।