Skip to main content
Image
Loading
Home › Blog › Career Guidance › The burden of work is over
Career Guidance

The burden of work is over

EEnvatX Team16 Oct 20262 min read
The burden of work is over

काम के बोझ से दबे हुए हैं !

जीवन में आगे बढने के लिए जरूरी है कि काम और जीवन के बीच संतुलन बना रहे । जो लोग काम और जीवन के बीच की सीमा को स्पष्ट रूप से जानते है, वहां सफल हो पाते है। जानें काम के बोझ से दबे हुए लोग जीवन को कैसे आसान बनाएं।

सीमाओं को जानें

पता करें कि कब मना करना है। काम और जीवन में जरूरत से ज्यादा जिम्मेदारियां ओढने से परेशानी हो सकती है। काम में अवास्तविक डेडलाइन्स न बनाएं। अगर आप ऐसा नहीं करेगें तो खुद के लिए बिलकुल भी समय नहीं निकाल पाएंगें। काम को अपने जीवन में कभी बोझ न बनने दें।

तय करें प्राथमिकता

घर से दफ्तर के लिए निकलने से पहले अपने पूरे दिन की योजना बनाएं। इससे जरूरी और गैरजरूरी कार्यो के बीच में अंतर कर पाएंगे। दिनभर की योजना बनाते समय सेहत और भोजन का पूरा खयाल रखें। अगर ऑफिस का कोई काम अगले दिन तक पूरा होगा तो इस बारे में मैनेजर को जरूर बताएं।

नियमित ब्रेक लें

काम के दौरान नियमित रूप से ब्रेक लें और पानी पिएं। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी। इसके अलावा काम के बीच में रूककर थोडी देर आस पास टहलकर आएं। आप अपनी सीट पर बैठकर भी एक्सरसाइज कर सकते है।

परिवार के साथ समय

आप पूरे दिनभर काम में डूबे रहते हैं। अगर घर जाकर भी काम की चिंता में लगे रहेगें तो परिवार के साथ एन्जॉय नहीं कर पाएगें। काम के तनाव को कम करके नई ऊर्जा प्राप्त करने के लिए आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय जरूर गुजारना चाहिए। परिवार के साथ ऑफिस के काम की चर्चा न करें। परिवार के साथ जीवन का आनंद उठाएं और अगले दिन पूरी ऊर्जा के साथ ऑफिस जाएं।

बंद करें फोन

आजकल हर इंसान अपने फोन में बिजी नजर आता है। इस चक्कर में वह सही तरह से विचार भी नहीं कर पाता। आपको स्मार्टफोन को नियमित रूप से बंद करने की आदत डालनी चाहिए। लगातार लोगों से जुडें रहने से कई फायदे होते हैं, पर इससे आप परिवार के लोगों के साथ क्वालिटी टाइम नहीं गुजार पातें। आप अपनी सीमाएं तय करें और एक निश्चित समय पर फोन को स्विच ऑफ कर दें।